रिपोर्ट -राजन सरोज पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री अभिषेक सिंह के द्वारा थाना जेठवारा व लालगंज का निरीक्षण किया गया। जिसमें थाना का...
रिपोर्ट -राजन सरोज
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री अभिषेक सिंह के द्वारा थाना जेठवारा व लालगंज का निरीक्षण किया गया। जिसमें थाना कार्यालय/सीसीटीएनएस, उपकरणों का रख-रखाव, मालखाना, मेस, बैरक, थाना परिसर की साफ-सफाई आदि को देखा गया तथा पायी गई कमियों के सम्बन्ध में सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। टापटेन अपराधियों के सम्बन्ध में कार्यवाही, इनामिया/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, हिस्ट्रीशीटर अपराधियों का सत्यापन, लम्बित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण व अपराध नियन्त्रण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिया गया। महोदय द्वारा थाने पर आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके अलावा महोदय द्वारा कोरोनो वायरस संक्रमण से बचाव हेतु सभी को आवश्यक सतर्कता बरतने व नियमो का कड़ाई से अनुपालन करने/कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
COMMENTS