संतोष सिंह महराजगंज रायबरेली।भीषण गर्मी में महराजगंज बछरावां रोड पर स्थित महिला अस्पताल में कर्मी और मरीज पानी की बूंद बूंद को ...
संतोष सिंह
महराजगंज रायबरेली।भीषण गर्मी में महराजगंज बछरावां रोड पर स्थित महिला अस्पताल में कर्मी और मरीज पानी की बूंद बूंद को तरस रहे हैं। गर्मी के इस मौसम में महिला अस्पताल में पानी की सप्लाई करने वाला टंकी और सप्लाई की पाईप महीनों से खराब पड़ा है। इसके चलते स्टाफ ही नहीं बल्कि आने वाले मरीजों को भी पानी की दिक्कत आ रही है।अस्पताल प्रबंधन को जानकारी होने के बाद भी अभी ठीक नहीं करवाया जा सका है।
जानकारी के लिए बताते चलें कि महिला अस्पताल में रोजाना सैकड़ों आंख और महिला मरीज का आना-जाना रहता है। इस गर्मी के मौसम में तो पानी की और जरूरत होती है। पीने के पानी की समस्या के अलावा सप्लाई न होने के कारण टॉयलेट आदि में भी दिक्कत आती है। हालांकि पानी के लिए महिला अस्पताल के बाहर इंडिया मार्का हैंड पम्प लगा हैं, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। महिला अस्पताल होने के कारण आने वाली महिला मरीजों को अस्पताल में और अस्पताल के टायलेट आदि स्थानों पर टंकी और पाइप फूटने के कारण पानी की सप्लाई न होने से महिलाओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है । प्रभारी अधीक्षक डॉक्टर भावेश यादव ने कहा की जल्द से जल्द समस्या को दूर कराया जाएगा।
COMMENTS