*रिपोर्टर दीपेंद्र कुमार लालगंज* लालगंज रायबरेली- भगवान श्रीराम मंदिर निमार्ण के लिए होने वाले भूमि पूजन को लेकर नगर में भी सु...
*रिपोर्टर दीपेंद्र कुमार लालगंज*
लालगंज रायबरेली- भगवान श्रीराम मंदिर निमार्ण के लिए होने वाले भूमि पूजन को लेकर नगर में भी सुंदर कांड का पाठ आयोजित कर भंडारा किया गया जिसमे लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। गांधी चौराहा पर सुबह से ही सुंदरकांड का पाठ व हवन पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
लोगों ने कोविड-19 का पालन करते हुए भगवान श्रीराम का जोरदार जयघोष भी किया। जयश्री राम के नारों से नगर गुंजायमान हुआ। सुंदरकांड पाठ समापन के बाद प्रसाद वितरित हुआ। इस मौके पर सुशील शुक्ल, बच्चा पांडेय, पूर्व सभासद अतुल त्रिपाठी, सभासद हरेश त्रिपाठी, गोलू गुप्ता, ब्रम्हेंद्र सिंह, कैलाश वाजपेई, आशीष वाजपेई, चंद्रशेखर शरण सिंह, कल्लू वाजपेई आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
COMMENTS