सुशील सिंह कोरोना काल में जहाँ हर एक नागरिक समस्याओं से जूझ रहा है, वहीं सदर विधायक अदिति सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद् ...
सुशील सिंह
कोरोना काल में जहाँ हर एक नागरिक समस्याओं से जूझ रहा है, वहीं सदर विधायक अदिति सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद् रायबरेली विकास की सीढियाँ चढ़ता जा रहा है। सदर विधायक अदिति सिंह की अथक मेहनत रंग ला रही है, चुनाव में जनता से किये गये वादों को पूरा करने का हर संभव प्रयास कर रही हैं। रायबरेली शहर को सुन्दर व स्वच्छ बनाने के साथ ही साथ हर एक नागरिक को सुगम यातायात मिले इसका भी खास ध्यान रख रहीं हैं। नगर पालिका द्वारा नवनिर्मित इंटरलाकिंग मार्गों में से मो. दक्षिणी जहानाबाद में पप्पू कंघी के मकान से शिवकरन नाथ शुक्ला के मकान तक, मो. ग्रिपशाह का पुरवा में पुल के पास से रामकिशोर के घर तक, मो. महानंदपुर में नासिर अली के मकान से प्रेमचंद के मकान तक सड़क मार्गों का लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक की बहन देवांशी सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जो सपना उनके पापा पूर्व सदर विधायक स्व० अखिलेश सिंह ने देखा था उसको अब उनकी बहन अदिति सिंह पूरा कर रही हैं। कोरोना काल में बजट के अभाव में विकास कार्य की गति प्रभावित हुई है जैसे ही बजट प्राप्त होगा विकास कार्य को दोगुने गति से कराया जायेगा। देवांशी सिंह ने शहरवासियों से शहर की साफ - सफाई में सहयोग बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा हर एक नागरिक का कर्त्तव्य है कि वह अपने आस - पास साफ - सफाई बनाये रखें।
*मीडिया सम्पर्क*
*अरुण विश्वकर्मा*
*9450062865*
COMMENTS