रिपोर्ट- सौरभ गुप्ता, कासगंज कासगंज: भारतीय जनता पार्टी की जिला ई-बुक का विमोचन वर्चुअल बैठक के माध्यम से हुआ। वर्चुअल बैठक में ...
रिपोर्ट- सौरभ गुप्ता, कासगंज
कासगंज: भारतीय जनता पार्टी की जिला ई-बुक का विमोचन वर्चुअल बैठक के माध्यम से हुआ। वर्चुअल बैठक में प्रदेश मंत्री पूनम बजाज, प्रभारी मंत्री अनिल शर्मा, सांसद राजू भैया, जिला अध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कासगंज जिले की ई-बुक का विमोचन किया। ई-बुक के विमोचन के बाद प्रदेश मंत्री पूनम बजाज ने बताया कि कल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की ई-बुक का विमोचन किया था और आज जिले की ई-बुक का विमोचन हुआ है। इस ई-बुक में लॉकडाउन के मध्य कासगंज जिले के जिला अध्यक्ष, विधायक, सांसद, पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा जो सेवा भाव के कार्य मास्क वितरण, सेनेटाइजर वितरण, भोजन वितरण या और जो भी सेवा भाव के कार्य किये गए थे उनको दर्शाया गया है। बैठक में प्रदेश मंत्री पूनम बजाज ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रम के बारे में बताया और कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जैसा कर्म योगी, तपस्वी, देश को कभी नहीं मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सत्तर वां जन्मदिन आ रहा है इसको हम सभी लोग सेवा सप्ताह के रूप में चौदह सितंबर से बीस सितंबर तक मनाएंगे। इस सप्ताह के आगामी कार्यक्रम महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा, किसान मोर्चा, भाजपा जिला टीम के माध्यम से किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों मे ब्लड डोनेशन, गरीब भाई बहनों को मदद दी जाएगी, दिव्यांग लोगो को कृत्रिम उपकरण दिए जाएंगे, स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, ग्राम पंचायतों पर पेड़ लगाए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत का जो सपना देखा है उस सपने को हम सभी को पूरा करना है। आगामी पच्चीस सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती प्रत्येक बूथ पर सोशल डिस्टेंसिंग से मनाई जाएगी। इसके साथ ही सहकारिता चुनाव में भाजपा की जो जीत हुई है उसमें जिलाध्यक्ष, विधायक, सांसद सभी कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की है, में सभी को बधाई देती हूँ, हम लोगों की कार्य पद्धति अच्छी है, इमानदारी से सेवा कार्य कर रहे हैं, इसलिए आने वाले सभी उपचुनाव हम जीतेंगे। सेक्टर प्रभारी, सेक्टर संयोजक के प्रशिक्षण होने हैं स्नातक चुनाव, शिक्षक चुनाव, गन्ना समिति चुनाव आने वाले हैं इसमें जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं को अभी से चिंता करनी है। दो अक्टूबर को गांधी जयंती प्रत्येक बूथ पर सभी कार्यकर्ताओं को मनानी है। वर्चुअल बैठक को प्रभारी मंत्री अनिल शर्मा, सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, जिलाध्यक्ष के पी सिंह सोलंकी ने भी संबोधित किया।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष के पी सिंह सोलंकी ने की बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री पूनम बजाज रही। विशिष्ट अतिथि प्रभारी मंत्री अनिल शर्मा और सांसद राजवीर सिंह राजू भैया रहे। बैठक का समापन जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने किया। बैठक का संचालन जिला मंत्री कृष्णकांत वशिष्ठ ने किया। बैठक में मुख्य रूप से विधायक देवेंद्र राजपूत, विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक ममतेश शाक्य, राजवीर सिंह भल्ला, सुरेश माहेश्वरी, रमेश साहू, नीरज शर्मा, सतेंद्र कश्यप बॉबी, नवल कुलश्रेष्ठ, शिवकुमार भारद्वाज, संजय सोलंकी, मिथिलेश राणा, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, अनुरोध प्रताप सिंह, रामनिवास राजपूत, रामगोविंद महेरे, उत्तमचंद पाथरे, रविंद्र ब्रह्मचारी, डॉक्टर योगेंद्र चौहान, संजीव महाजन, रामेश्वर दयाल महेरे, रमाकांत मिश्रा, जितेंद्र बघेल, रविंद्र लोधी, राकेश अग्रवाल, विंष्णुदेव पाठक, शरद गुप्ता, संजय दुबे, अरविंद मौर्य, गौरव गुप्ता, अभय मिश्रा, ओमकार सिंह, मोकम सिंह, मनोज शर्मा, अखंड प्रताप सिंह, सुशील सोलंकी, रूद्र प्रताप सिंह, भारत गुप्ता, राम प्रताप सोलंकी, अजय शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।
COMMENTS