सतीश मिश्रा सूची सलोन रायबरेली ससुराल से लौट रहे बाइक सवार दंपति को रायबरेली प्रयागराज राजमार्ग पर आज मंगलवार सुबह करीब 10:00 ब...
सतीश मिश्रा
सूची सलोन रायबरेली ससुराल से लौट रहे बाइक सवार दंपति को रायबरेली प्रयागराज राजमार्ग पर आज मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों घायलों को इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजा गया जहां उपचार के दौरान पत्नी की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिवार जन में कोहराम मच गया।वही पति को मामूली चोटे आई। सलोन क्षेत्र के सूची गांव निवासी कमलेश जायसवाल उम्र 47वर्ष पत्नी कमला देवी 45 वर्ष जो पेशे से आशा बहू है। दोनों पति पत्नी ससुराल से आज सुबह लौटते वक्त रायबरेली प्रयागराज राजमार्ग पर बाबूगंज बाजार के पास सेमरी गांव में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए टक्कर मारने के बाद कार और बाइक नीचे खड्ड में चली गई। वही गांव वालों के पहुंचने पर दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया जहां उपचार के दौरान पत्नी की मौत हो गई पति को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। महिला का पोस्टमार्टम होने के बाद शव को लेकर परिवार वाले घर पहुंचे। घर पहुंचते ही घर में सभी लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।
COMMENTS