रिपोर्ट-स्वरूप श्रीवास्तव महराजगंज गोरखपुर,बीते सोमवार को सपा जिला अध्यक्ष नगीना साहनी के नेतृत्व में सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं न...
रिपोर्ट-स्वरूप श्रीवास्तव महराजगंज
गोरखपुर,बीते सोमवार को सपा जिला अध्यक्ष नगीना साहनी के नेतृत्व में सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट पर एकत्रित होकर भीड़ कॉलेज में घुसने का प्रयास किया था। भीड़ को तितरबितर करने के लिए पुलिस को हल्का बल का प्रयोग भी करना पड़ा था। वही आज चिलुआताल थानाध्यक्ष व गुलरिहा के मेडिकल चौकी प्रभारी के तहरीर पर दोनों थानों में सपा जिलाध्यक्ष नगीना साहनी सहित 62 नामजद व 220 अज्ञात सपाइयों पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
प्रभारी निरीक्षक चिलुआताल ने लिखित तहरीर देकर बताया कि जिलाध्यक्ष नगीना साहनी के नेतृत्व में लगभग सैकड़ो व्यक्तियो द्वारा पार्टी का झण्डा लेकर नारेबाजी करते हुये मेडिकल कालेज गेट के सामने एकत्र होकर मेडिकल गेट के अन्दर जाने का प्रयास करने लगे।प्रशासन द्वारा पहले समझा बुझाकर सबको वापस करने का प्रयास किया गया मगर कार्यकर्ता अपने जिद्द पर अडिग रहे। अन्त में प्रशासन को बल प्रयोग कर भीड तितर बितर किया गया। चिलुआताल पुलिस ने जिलाध्यक्ष नगीना साहनी, सुनील सिंह, अमरेन्द्र निषाद, श्याम यादव, मुन्नी लाल यादव, राहुल गुप्ता, मनोज जीयादव, आजम लारी, सुधीर यादव, कपिल मुनि यादव, मदन यादव, जयप्रकाश यादव, शब्बीर कुरैशी, अमित सिंह सैथवार, अशोक यादव, बिन्दा देवी नामजद व 70 अज्ञात अज्ञात समाजवादी कार्यकर्ताओ के खिलाफ धारा 143, 188, 269, 270 आईपीसी व 3 महामारी अधिनियम एक्ट, 51 आपदा व 7 सीएलए एक्ट के तहत मुकदमा कायम कर जाँच पड़ताल कर रही है।
वही गुलरिहा पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष नगीना साहनी, प्रह्लाद यादव, मनोज यादव, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, संजय सिंह, आजम लारी, राजेश यादव, मनोज सिंह, मनमोहन यादव, अमरेंद्र निषाद, मुन्नीलाल यादव, कमलेश यादव सहित 46 नामजद व 150 अज्ञात सपाइयों के विरुद्ध उपरोक्त धाराओं में केस दर्ज कर जांच कर रही है!
COMMENTS