*रिपोर्ट-स्वरूप श्रीवास्तव महराजगंज 09-06-2020* *परतावल।* श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र के ग्राम सभा महादेवा उर्फ बलुआभार में सौ र...
*रिपोर्ट-स्वरूप श्रीवास्तव महराजगंज 09-06-2020*
*परतावल।* श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र के ग्राम सभा महादेवा उर्फ बलुआभार में सौ रुपए के स्टाम्प पर ग्राम सभा की जमीन बेचने का मामला प्रकाश में आया है। स्टाम्प पर ग्राम प्रधान के भी हस्ताक्षर व मुहर लगा है। हालांकि ग्राम प्रधान का कहना है कि वह जमीन ग्राम सभा की नहीं है। वहीं लेखपाल रविन्द्र का कहना है कि उस जमीन का उनके पास कोई रिकॉर्ड ही नहीं है। राजस्व विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सभी प्रकार के जमीनों का नंबर होता है तथा नक्शे में भी दर्ज रहता है। बहरहाल लेखपाल अभी कोरोना महामारी में ड्यूटी करने की बात कह रहे हैं तथा समय मिलने पर जमीन कैसा है यह पता लगाएंगे।
ऊर्जा मंत्रालय दिल्ली में कार्यरत बलुआभार निवासी विनाचल ने इसकी लिखित शिकायत जिलाधिकारी महोदय से किया है। विनाचल का कहना है कि उक्त जमीन वर्षों से खाली है। ग्राम सभा के सभी कार्यक्रम उसी भूमि पर होता आया है। उसके अलावा कोई ऐसी जगह नहीं है जिसपर कोई कार्यक्रम किया जा सके!
COMMENTS