*रिपोर्ट-प्रशान्त कुमार* घरौंडा : 13 जुलाई नगरपालिका की कुर्सी को लेकर दो गुटों में बटें पार्षद जोड़तोड़ में जुट गए है। फिलहाल उ...
*रिपोर्ट-प्रशान्त कुमार*
घरौंडा : 13 जुलाई
नगरपालिका की कुर्सी को लेकर दो गुटों में बटें पार्षद जोड़तोड़ में जुट गए है। फिलहाल उपप्रधान पद के लिए चुनाव करवाने को लेकर नपा के दस पार्षद बीजेपी नेता लाला सोहनलाल गुप्ता विधायक हरविंद्र कल्याण के दरबार में पहुंचें और पार्षदों ने विधायक कल्याण से उपप्रधान पद का चुनाव करवाने की गुहार लगाई है। प्रधान पद के इस्तीफे को लेकर महिला पार्षद प्रतिनिधि कुलदीप राणा ने एड़ी-चोटी को जोर लगा दिया है। प्रतीक हो रहा है कि दोनों गुट विधायक कल्याण के सहारे अपनी नईयां पार लगवाना चाहते है।
नगरपालिका के पूर्व प्रधान सुभाष गुप्ता के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए 13 पार्षदों ने एकजुटता दिखाई थी। उनकी एकजुटता के चलते पूर्व प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया था, लेकिन अविश्वास प्रस्ताव पास होने के बाद पार्षदों में फिर गुटबाजी शुरू हो गई थी। नगरपालिका के उपप्रधान कंवलजीत ङ्क्षसह प्रिंस व महिला पार्षद के पति कुलदीप राणा ने आरोप लगाया है कि प्रधान अमरीक सिंह ने 16 मार्च को इस्तीफा देने के लिए मंदिर व गुरूद्वारें में कसमें खाई थी, लेकिन अब अपने वायदे से मुकर रहे है। उन्होंने आरोप लगाया था कि कसमें व वायदें के साथ गारंटी के तौर पर पार्षदों से ब्लैंक चेक लिए गए थे। कंवलजीत ङ्क्षसह ने बताया कि इसकी डील बीजेपी नेता सतीश राणा की मध्यस्थता में हुई थी। उपप्रधान कंवलजीत सिंह ने अपना इस्तीफा तो जिला उपायुक्त निशांत कुमार को दे दिया है। उसके बाद पार्षदों ने सांसद संजय भाटिया व विधायक हरविंद्र कल्याण के निवास स्थानों पर अपनी हाजिरी लगानी शुरू कर दी है। अभी लड़ाई उपप्रधान कुर्सी की चल रही है, उसी के साथ पार्षद पति कुलदीप राणा भी नगरपालिका प्रधान अमरिक सिंह से इस्तीफे की मांग कर रहे है। वहीं दूसरी ओर मौजूदा अध्यक्ष ने स्पष्ट कर दिया है कि वे इस्तीफा नहीं देंगे।
सोमवार को पूर्व प्रधान सुभाष गुप्ता, विकास शर्मा, सुनील कुमार, जयभगवान, ओंकारदत्त शर्मा, रामङ्क्षसंह, पार्षद पति अनिल कुमार, कुलदीप राणा नगरपालिका राजनीति के पुराने खिलाड़ी लाला सोहनलाल गुप्ता की अगुवाई में विधायक हरविंद्र कल्याण से मिले। विधायक हरविंद्र कल्याण से जब पार्षद मिले तो विधायक के चेहरे पर नराजगी-सी दिखाई दी और उन्होंने पार्षदों से सवाल किया कि क्या राजनीति है ये? विधायक कल्याण के भाव से साफ दिखाई दे रहा था कि जनप्रतिनिधि शहर के विकास के लिए चुने जाते है, न कि कुर्सी के लड़ाई के लिए नही। वही दूसरे गुट के पार्षदों ने भी विधायक कल्याण से सम्पर्क करना शुरू कर दिया है।
पार्षदों के बीच हुई थी डील-
पूर्व प्रधान सुभाष गुप्ता को कुर्सी गिराने के बाद पार्षदों ने अमरिक सिंह को प्रधान बनाने की डील की थी। उसके बाद बीती 16 मार्च को अमरिक सिंह को इस्तीफा देना था, जिसके बाद वार्ड-16 की महिला पार्षद प्रोमिला को प्रधान बनाया जाना था। इसी दौरान महिला पार्षद के साथ वार्ड-10 के पार्षद रामसिंह को उपप्रधान बनाने का करार हुआ था। उसके छह माह के बाद वार्ड-14 के ओंकार शर्मा को भी उपप्रधान बनाने की डील हुई थी। पार्षदों का कहना है कि प्रधान ने अपना इस्तीफा नहीं दिया, लेकिन उपप्रधान ने अपना इस्तीफा दे दिया है। प्रधान से टूटे पार्षदों ने अपनी कसम पूरी करने के लिए रामसिंह को उपप्रधान बनाने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। वहीं मौजूदा प्रधान के खेमें से उपप्रधान पद के लिए वार्ड-एक के पार्षद जयनारायण ने भी तैयारी शुरू कर दी है।
COMMENTS