*रिपोर्ट- सौरभ गुप्ता, कासगंज* कासगंज: उत्तर प्रदेश सरकार में बिगड़ती कानून व्यवस्था लोकतंत्र की ह्त्या के विरोध में जनपद कसगंज...
*रिपोर्ट- सौरभ गुप्ता, कासगंज*
कासगंज: उत्तर प्रदेश सरकार में बिगड़ती कानून व्यवस्था लोकतंत्र की ह्त्या के विरोध में जनपद कसगंज के कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सूबे की सरकार का पिंडदान किया और लोकतंत्र की अस्थियों का विसर्जन किया।
उत्तर प्रदेश काँग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आह्वान पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज पाण्डेय के नेतृत्व मे जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा पवित्र हरि की पौड़ी सूकर क्षेत्र सोरों की भूमि पर उत्तर प्रदेश सरकार का पिंडदान और लोकतंत्र की अस्थियों का विसर्जन किया।
जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ आचार्य पण्डित चिम्मन दुबे ने मंत्रोच्चार कर कार्यक्रम सम्पन्न कराया। जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा कि प्रदेश मे योगी सरकार में अत्याचार, लूट, हत्त्याएँ, अपहरण, भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। लोकतंत्र कानून व्यवस्था पूरी तरह ख़त्म हो गई है। प्रदेश में जंगलराज कायम है। वहीं सरकार द्वारा पांडित्य कर्म पर जो टैक्स लगाया है वो निदंनीय है, इसे तुरंत ख़त्म किया जाना चाहिए।
पिंडदान कार्यक्रम में दीप कुमार पांडेय सेवादल संगठक, अमित यादव जिलाध्यक्ष युवक कांग्रेस, सौरभ पाल जिलाध्यक्ष एन इस यू आई, पंडित अमित पाठक महासचिव, आकाश यादब, मदन मोहन दीक्षित, शरद पांडेय, शैलेंद्र मैहरे, दीपक तिवारी, दीपक उपाधयाय, शोभित गौर, राजीव तिवारी, मोहन पंडा, सोनू दीक्षित, गोपाल उपाध्याय, फ़रीद, राजा सलमानी काँग्रेसजन मौजूद थे।
COMMENTS