रिपोर्ट- सौरभ गुप्ता कासगंज: भारतीय जनता पार्टी की अभिलेख संकलन योजना की प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक का आयोजन रविवार को किया गया।...
रिपोर्ट- सौरभ गुप्ता
कासगंज: भारतीय जनता पार्टी की अभिलेख संकलन योजना की प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक का आयोजन रविवार को किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में उ.प्र. के अभिलेख संकलन योजना के प्रदेश क्षेत्र एवं जिला संयोजक की उपस्थिति रही।
बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने आह्वान करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता इतिहास बनाने और इतिहास लिखने का कार्य करें ताकि आने वाली पीढ़ियों को हम संगठन को गौरवशाली धरोहर को प्रेरणा के रूप में दे सकें। बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह ने भी अपने विचार रखे।
अभिलेख संकलन योजना के कासगंज जिले के जिला संयोजक भाजपा जिलामंत्री कृष्णकांत वशिष्ठ ने बताया भारतीय जनसंघ काल से भाजपा के अब तक के संपूर्ण कार्य को जिला स्तर पर संजोकर प्रकाशित किए जाने का कार्य किया जाना है। जनसंघ काल में संगठन को किस-किस ने गढ़ा संगठन का स्वरूप क्या था, किन किन परिस्थितियों से संगठन को यात्रा करनी पड़ी, चुनावी राजनीति मैं हम प्रभावशाली कैसे बने, समाज में हमारा हमारे कार्यकर्ताओं का क्या योगदान रहा, हमारे कार्यकर्ताओं का योगदान उन की व संगठन की गौरव गाथा का वर्णन किया जाएगा। उन्होंने बताया प्रत्येक जनपद में राजनीतिक एवं ऐतिहासिक दृष्टि से एक पुस्तक का संचालन किया जा रहा है जिसको संकलन बुक के नाम से जाना जाएगा, जिसमें प्रत्येक जनपद की राजनीतिक सामाजिक ऐतिहासिक गतिविधियों को तीन काल खंडों में बांटा गया है। सर्व प्रथम प्रथम कालखंड 1951 से 1974 तक का, द्वितीय काल खंड में 1975 से लेकर 1980 तक आपातकालीन कॉल खंड और तृतीय कालखंड में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना से लेकर आज तक पार्टी के संगठन संगठनात्मक एवं रचनात्मक कार्यों का जिक्र किया जाएगा। इस पुस्तक में पार्टी के तीनों काल खंडों के वरिष्ठ नेता लोगों का पार्टी के प्रति कार्य कार्यों का ऑडियो वीडियो खोज कर संकलन किया जायेगा, यह संकलन संगठनात्मक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण संकलन है, इसमें संगठन की गौरव गाथा का पीढ़ियां अध्ययन कर सकेंगी, कार्यकर्ता नित नई जानकारी रख सकेंगे समाज व संगठन के लिए बहुत उपयोगी संकलन सिद्ध होगा।
COMMENTS