रिपोर्ट- सौरभ गुप्ता भाजपा कासगंज नगर की बैठक सम्पन्न कासगंज: भारतीय जनता पार्टी कासगंज नगर की बैठक नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता की अध...
रिपोर्ट- सौरभ गुप्ता
भाजपा कासगंज नगर की बैठक सम्पन्न
कासगंज: भारतीय जनता पार्टी कासगंज नगर की बैठक नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता की अध्यक्षता में कम्युनिटी हॉल नदरई गेट पर संपन्न हुई।
बैठक में अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि जिला महामंत्री नीरज शर्मा एवं सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत थे। बैठक को संबोधित करते हुए महामंत्री नीरज शर्मा ने कहा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है, पिछले कुछ समय से विपक्ष जनता को भ्रमित करने का लगातार प्रयास कर रहा है, हमें इन बातों से बचना है और योजनाओं की सही सूचना जन जन तक पहुंचानी है।
सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने कहा हाल ही में पास हुए किसान बिल को लेकर विपक्ष भ्रम फैला रहा है लेकिन किसान बिल से किसानों को लाभ ही लाभ है, कोई नुकसान नहीं है। हमें यह संदेश हर किसान तक पहुंचाना है।
बैठक को मंडल के प्रभारी महेंद्र सिंह राणा और मंडल अध्यक्ष शरद गुप्ता ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन नगर महामंत्री मनोज शर्मा ने किया।
बैठक में नगर उपाध्यक्ष श्यामू यादव, संजय मूना, मनीषा गुप्ता, विजय लक्ष्मी, नगर महामंत्री मनोज शर्मा, अमित गुप्ता, हरि सिंह बघेल, मयंक अग्रवाल, अभिषेक पुंडीर आशीष तेजधारी, यतेंद्र गौतम, दिनेश भास्कर, दुर्वेश माहेश्वरी, मनमोहन पलतानी, वंदना सिंह आदि लोग बैठक में उपस्थित रहे।
COMMENTS