✍️सतीश मिश्रा सलोन रायबरेली। क्षेत्र में लॉक डाउन का पालन कराने के लिए उप जिलाधिकारी सलोन ने कमान संभाल ली है। उप जिलाधिकारी क...
✍️सतीश मिश्रा
सलोन रायबरेली।
क्षेत्र में लॉक डाउन का पालन कराने के लिए उप जिलाधिकारी सलोन ने कमान संभाल ली है। उप जिलाधिकारी के कड़े तेवर से क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में तेजी से फैल रही कोरोना महामारी को देखते हुए 5 दिन का लॉक डाउन बढ़ा दिया गया। जिसका अनुपालन कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। जिस के क्रम में सलोन उपजिलाधिकारी द्वारा क्षेत्र के सलोन कस्बा,धरई बाजार, कमालगंज बाजार,बसनगंज करहिया बाजार आदि क्षेत्रों का दौरा किया गया। जिसमें ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों पर कार्यवाही की गई। एक और जहां सड़क पर घूम रहे लोगों पर पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग किया गया। वाहनों के चालान काटे गए। वहीं चोरी चुपके दुकान खोले हुए लोगों पर उप जिलाधिकारी के निर्देश पर महामारी एक्ट के तहत मुकदमा भी पंजीकृत किया गया। उप जिलाधिकारी सलोन दिव्या ओझा, क्षेत्राधिकारी सलोन इंद्रपाल सिंह, व सलोन कोतवाली प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से क्षेत्र में भ्रमण करते हुए लॉक डाउन का पालन कराने के लिए फर्जी तरीके से घूम रहे लोगों पर हल्का बल प्रयोग किया गया। साथ ही अवैध तरीके से लॉक डाउन का उल्लंघन करते हुए दुकानदारों द्वारा दुकान खोले जाने पर उनके खिलाफ महामारी एक्ट के तहत कार्यवाही भी की गई।सलोन उप जिलाधिकारी दिव्या ओझा ने बताया की लॉक डाउन का उल्लंघन कर रहे लोगों पर कार्यवाही की गई है।हल्का बल का भी प्रयोग किया गया है। क्षेत्राधिकारी सलोन इंद्रपाल सिंह ने बताया की सरकार के निर्देश पर लॉक डाउन का अनुपालन कराने के लिए सड़कों पर घूम रहे फर्जी लोगों पर हल्का बल प्रयोग करते हुए कार्यवाही की गई है।
COMMENTS