सतीश मिश्रा सूची सलोन रायबरेली सलोन विकासखंड के ग्राम पंचायत सूची के अनीता सिंह पत्नी कमलेश सिंह ने ग्राम प्रधान के रूप में जी...
सतीश मिश्रा
सूची सलोन रायबरेली
सलोन विकासखंड के ग्राम पंचायत सूची के अनीता सिंह पत्नी कमलेश सिंह ने ग्राम प्रधान के रूप में जीत हासिल की है। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान को 518 कुल वोट मिले। जबकि इनके निकटतम प्रतिद्वंदी रही राजेश्वरी पत्नी कुलदीप पासी को 404 वोट से ही संतोष करना पड़ा।राजेश्वरी को अनीता सिंह से 114 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। और सूची ग्राम सभा की अनीता सिंह ग्राम प्रधान बनी।
इसी क्रम में ग्राम सभा बराडीह के आलोक सिंह (पिंटू)को 780 मत मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंदी शिवपति पाल को 444 मत प्राप्त हुए।आलोक सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 336 मतों से पराजित कर दोबारा बराड़ीह ग्राम सभा के प्रधान चुने गए हैं। और शिवपति पाल को हार का सामना करना पड़ा। दोनों नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के जीतने से समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। वही समर्थकों ने नवनिर्वाचित प्रधानों को मुंह मीठा करा कर बधाई दी। और जीते हुए प्रधानों ने लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कोरोना कॉल की वजह से बहुत लोगों ने फोन द्वारा जीत शुभकामनाएं दी। वही प्रधानों ने कहा जनता ने जिस विश्वास के साथ हमें जिताया है उस पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करूंगा।
COMMENTS