रिपोर्ट, मान बहादुर सिंह रामसनेहीघाट बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा के आवाहन पर भारतीय किसान यूनियन धर्मेंद्र गुट के जिलाध्य...
रिपोर्ट, मान बहादुर सिंह
रामसनेहीघाट बाराबंकी।
भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा के आवाहन पर भारतीय किसान यूनियन धर्मेंद्र गुट के जिलाध्यक्ष मायाराम यादव ने लखीमपुर खीरी हत्याकांड में मारे गए चार किसानों व एक पत्रकार साथी की आत्मा को शांति हेतु 12 अक्टूबर को श्रद्धांजलि देने को कार्यक्रम था लेकिन बीजेपी की सरकार को सत्ता का इतना अंहकार है कि कोई किसी को श्रद्धांजलि नहीं दे सकता है किसानों से योगी सरकार इतना डरती है कि उसने 10 अक्टूबर की शाम से ही किसान नेताओं के घर पुलिस भेज कर पहरा लगवा दिया है जिससे भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा फोन पर बातचीत कर निर्णय लिया गया है सभी संगठन के पदाधिकारी व किसान अपने अपने क्षेत्र व गांव में श्रद्धांजलि दें।जिससे मृतक आत्माओ को.शांति मिले तथा शाम को पांच मृतक आत्माओं के लिए पांच मोमबत्तियां अपने घर के दरवाजे के पास अवश्य जलाएं।
COMMENTS