*रिपोर्ट- सौरभ गुप्ता, कासगंज* कासगंज: भारतीय जनता पार्टी नगर कासगंज की कमेटी द्वारा बूथ सत्यापन का कार्य 24 जुलाई 2020 से प्रा...
*रिपोर्ट- सौरभ गुप्ता, कासगंज*
कासगंज: भारतीय जनता पार्टी नगर कासगंज की कमेटी द्वारा बूथ सत्यापन का कार्य 24 जुलाई 2020 से प्रारंभ किया जाएगा। इस दौरान सभी भाजपा कार्यकर्ता कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 20 जुलाई तक बूथ सत्यापन का कार्य करेंगे। भारतीय जनता पार्टी की नगर कार्यकारिणी की बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया। बैठक की जानकारी भाजपा के नगर मीडिया प्रभारी अभिषेक पुंढीर द्वारा दी गई।
भारतीय जनता पार्टी नगर कासगंज मंडल की एक आवश्यक बैठक लक्ष्मी बाई कम्युनिटी हॉल नदरई गेट कासगंज पर भाजपा नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में मंडल प्रभारी भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह राणा उपस्थित रहे।
मंडल प्रभारी महेंद्र सिंह राणा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ समिति का सत्यापन 24 जुलाई 2020 से 31 जुलाई 2020 तक प्रत्येक बूथ स्तर पर सेक्टर संयोजक एवं सेक्टर प्रभारियों की उपस्थिति में किया जाएगा। बैठक के दौरान मंडल प्रभारी ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय से आई हुई बूथ सत्यापन किट सभी सेक्टर प्रभारियों को वितरित की। इसके साथ ही सभी सेक्टर प्रभारियों को अपने-अपने बूथों पर जाकर कोविड-19 में प्रोटोकॉल का पूरा पालन करते हुए 2 गज की दूरी सहित सत्यापन का कार्य कराने में सहयोग करने के निर्देश दिए गए।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजपा नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ सत्यापन कार्यक्रम के अंतर्गत कासगंज नगर के 17 सेक्टरों के 87 बूथ पर भौतिक सत्यापन कार्य किया जाना है, जो कि आप सभी सेक्टर प्रभारी एवं संयोजक तथा बूथ प्रभारियों एवं बूथ अध्यक्षों के सहयोग से पूरा किया जाना है। नगर अध्यक्ष ने कहा कि सभी बूथों पर पांच पांच स्मार्ट फोन धारक एवं पांच पांच मोटरसाइकिल धारकों तथा बूथ पर आने वाले गणमान्य नागरिकों को भी मोबाइल नंबर सहित सूचीबद्ध करना है। प्रत्येक बूथ पर एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, दो मंत्री, एक महामंत्री सहित 21 लोगों की बूथ समिति सत्यापित करते हुए पूरी करनी है। सत्यापन कार्य के दौरान कार्यकर्ता मुंह पर मास्क लगाकर, सैनिटाइजर का उपयोग करते हुए, 2 गज की दूरी का ध्यान रखते हुए सत्यापन कार्य करें। सत्यापन के उपरांत सभी सेक्टर प्रभारी सत्यापित बूथ समिति के प्रपत्र 31 जुलाई तक मंडल महामंत्री मनोज शर्मा एवं अमित गुप्ता को आवश्यक रूप से जमा करा दें। जिससे मंडल स्तर पर आगे की सत्यापन कार्रवाई पूर्ण हो सके।
बैठक में नगर महामंत्री डॉ० मनोज शर्मा, अमित गुप्ता, शांतनु चौधरी, विजयलक्ष्मी, मनीषा गुप्ता, संजय मूना, श्यामू यादव, गोविंद साहू, हरि सिंह बघेल, मयंक अग्रवाल, अभिषेक पुंडीर, यतेंद्र गौतम, वंश गौड़ सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
COMMENTS