सतीश मिश्रा सलोन थाना क्षेत्र के अंतर्गत सूची पुलिस चौकी के उप निरीक्षक पद पर कार्यरत रहे सुरेश सिंह का आज बुधवार को पुलिस चौकी ...
सतीश मिश्रा
सलोन थाना क्षेत्र के अंतर्गत सूची पुलिस चौकी के उप निरीक्षक पद पर कार्यरत रहे सुरेश सिंह का आज बुधवार को पुलिस चौकी परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में साथी पुलिसकर्मियों व व्यापारियों ने फूल माला पहनाकर व गिफ्ट आदि देकर विदाई दी। साथ साथ ही क्षेत्र के गणमान्य लोग व वर्तमान प्रधान पूर्व प्रधानो ने भी विदाई दी। इस कार्यक्रम में जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) रायबरेली के जिला सचिव संजय निर्मल, व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक चौरसिया, रिंकू शुक्ला, शैलेश सिंह, विष्णु सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।
COMMENTS