*रिपोर्ट-प्रशान्त* *घरौंडा*दो युवकों द्वारा एक प्रवासी नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता के परिज...
*रिपोर्ट-प्रशान्त*
*घरौंडा*दो युवकों द्वारा एक प्रवासी नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता के परिजनों का आरोप है कि रेप के बाद आरोपियों ने नाबालिग को जान से मारने की धमकी भी दी, लेकिन लड़की की तबियत खऱाब होने के बाद उसके साथ हुए दुष्कर्म का पता चला। पुलिस ने रेप पीडिता की चिकित्सीय जांच के बाद दोनों युवको के खिलाफ विभिन्न धाराओ में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
शहर के एक इलाके में किराए के मकान में रहने वाले एक प्रवासी दम्पत्ति की करीब चौदह वर्षीय बेटी को दो युवकों ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। आरोपियों ने लड़की को धमकी दी कि यदि उसने रेप के बारे में किसी को बताया तो वे उसके परिवार को जान से मार देंगे। दुष्कर्म के बाद भी युवकों ने लड़की को तंग करना बंद नहीं किया जिस वजह से पीडि़ता परेशान रहने लगी। लड़की की तबियत खऱाब होने के बाद उसके मां बाप को उनकी बेटी के साथ हुई घिनौनी घटना का पता चला। पीडि़ता के परिजनों ने मामले की शिकायत घरौंडा पुलिस को दी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लड़की की मैडिकल जांच करवाई और दोनों युवको के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
समझौते के लिए दबाव बनाने व लाखों की पेशकश का आरोप-
रेप पीडिता के पिता का आरोप है कि आरोपी लड़कों के परिजन उसके परिवार पर लगातार समझौते का दबाव बना रहे है। दोनों लड़के पहले भी उन्हें जान से मारने की धमकी दे चुके है। धमकी की वजह से उन्हें अपना किराए का मकान भी बदलना पड़ा था। लड़की के पिता का कहना है कि कुछ लोगों ने उसके पास आकर अपनी शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया और समझौता करने की एवज में लाखों रूपये देने की पेशकश भी की। हालांकि रेप की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को काबू कर लिया है।
वर्जन-
नाबालिग लड़की के साथ रेप किये जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी, केस दर्ज किया गया है। इस मामले के दोनों आरोपियों अतुल व हनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोरोना टेस्ट करवाने के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया जायेगा।
-मनोज कुमार थाना प्रभारी घरौंडा
COMMENTS