रिपोर्ट - भैरु सिंह राठौड़ भीलवाड़ा, राजस्थान जिले की आसींद तहसील की झालरिया पंचायत के अन्तर्गत पापड़िया गाँव के गरीब किसान नन्दा सिंह र...
रिपोर्ट - भैरु सिंह राठौड़
भीलवाड़ा, राजस्थान
जिले की आसींद तहसील की झालरिया पंचायत के अन्तर्गत पापड़िया गाँव के गरीब किसान नन्दा सिंह रावत पिता डाऊ सिंह रावत की दो बकरियों को बीती रात पैंथर ने अपना शिकार बना लिया है! घटना बीती रात को दो और तीन बजे की बताई जा रही हैं! घटना के चश्मदीद नन्दा सिंह रावत व पारिवारिक सदस्य कैलाश सिंह रावत ने इस संवाददाता भैरु सिंह राठौड़ को बताया कि पैंथर करीब रात को दो तीन बजे के आसपास आया और मौका देखकर घर के पास ही बाड़े में बंधीं हुई बकरियों को अपना शिकार बना लिया है! रात में बकरियों के चिल्लाने की आवाज सुन कर सभी की नींद खुल गई और दौड़ कर आते उससे पहले ही पैंथर ने बकरियों को अपना शिकार बना लिया तथा मार कर छोड़ कर खदानों की तरफ भाग गया! कैलाश सिंह रावत ने बताया कि पैंथर को रात्रि में बहुत से लोगों ने जाते हुए भी देखा है! सुबह होतें ही नन्दा सिंह ने वन विभाग की टीम को सुचित किया, जिससे वन विभाग की टीम मौके पर पहुँच कर मृत बकरियों का पोस्ट मार्टम किया तथा नन्दा सिंह को सरकार से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया है! अब देखना यह लाजिमी होगा कि वन विभाग की टीम वालों का आश्वासन कारगर होता है कि नहीं यह तो भविष्य के गर्त में है! नन्दा सिंह रावत ने बताया कि बकरियों की कीमत करीब 25 हजार रुपये से कम नहीं है! नंदा सिंह एक गरीब किसान है, तथा उसकी मुख्य आजीविका खेती और बकरियों पर ही निर्भर है! नन्दा सिंह ने प्रशासन से उसे आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है! सहायक वन पाल गोपाल सिंह शेखावत ने इस संवाददाता भैरु सिंह राठौड़ को बताया कि सरकार के माध्यम से नन्दा सिंह की हर संभव आर्थिक मदद करवाई जाएगी! मौके पर पहुँचने वालों में सहायक वन पाल गोपाल सिंह शेखावत व चिकित्सक नाना साहेब कल्याणकर, व कंपाउंडर पृथ्वीराज सोलंकी व नन्दा सिंह व उसके पारिवारिक सदस्यों के अलावा ग्रामवासी मौजूद थे!
COMMENTS