भैरु सिंह राठौड़ भीलवाड़ा, राजस्थान ! राजस्थान प्रदेश राजीव गांधी बिग्रेड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सलीम भारती व देहात जिला कांग्रेस कमे...
भैरु सिंह राठौड़
भीलवाड़ा, राजस्थान !
राजस्थान प्रदेश राजीव गांधी बिग्रेड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सलीम भारती व देहात जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महामंत्री अनिल आनन्द ने बयान जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस व राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ किसी भी विधायक द्वारा अप शब्द बोले गए तो बिग्रेड के कार्यकर्ता बर्दाश्त नही करेंगे, इन्होंने भाजपा के विधायक मदन दिलावर द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जेब कतरा कहने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए माफी मांगने की बात कही! भारती व आनन्द ने बताया कि भाजपा विधायक अपनी गरिमा में नही रहते बिना सबूत के किसी के ऊपर आरोप लगाकर संकीर्ण मानसिकता का परिचय दे रहे है! इन्होंने कहा कि मुखिया के लिए ही नही बिग्रेड का कोई कार्यकर्ता अपने विधयक पार्टी के नेता के प्रति अपशब्द बर्दास्त नही कर सकता! इन्होंने ऐसे शब्दों का प्रयोग करने वाले विधयक से माफी मांगने की मांग की! राजस्थान के मुखिया जेबकतरा नही बल्कि जादुगर है, यह भाजपा को पचता नही है! अशोक गहलोत इस समय दिन दुखियों की सेवा में व्यस्त है, लोग उनके कार्य से ईष्या करने लगे है जिसके चलते उनके लिए गलत शब्द का प्रयोग करते है, जिसकी भावना जैसी रहती है, वह वैसा ही सोचता है बिग्रेड कार्यकर्ताओं का स्वाभिमान अभी बहुत बड़ा है! अगर इन्होंने माफी नही मांगी तो बिग्रेड के कार्यकर्ता इनका पुतला जलाकर प्रदर्शन करेंगे
COMMENTS