रिपोर्ट-स्वरूप श्रीवास्तव महराजगंज महराजगंज- हिन्दू युवा वाहिनी के विरोध के बाद आज शासन ने सदर एसडीएम रहे आरबी सिंह का बदायूं...
रिपोर्ट-स्वरूप श्रीवास्तव महराजगंज
महराजगंज-
हिन्दू युवा वाहिनी के विरोध के बाद आज शासन ने सदर एसडीएम रहे आरबी सिंह का बदायूं ट्रांसफर कर दिया। बीते 11 सितंबर को हिन्दू युवा वाहिनी के जिला संयोजक सतीश सिंह के नेतृत्व में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह ,काशीनाथ सिंह ,नृपेंद्र सिंह, संजय यादव ,सुनील पांडेय ,कृष्ण चन्द पटेल, अशोक यादव, अनिल यादव सहित दर्जन भर कार्यकर्ताओ ने डीएम से मिलकर सदर एसडीएम के विरुद्ध कार्यवाही की मांग के सम्बंध में एक ज्ञापन डीएम को दिया था। ज्ञापन में संयोजक सतीश सिंह ने कार्यकर्ताओ की उपेक्षा कर बदसलूकी करने का आरोप लगाया था। डीएम ने सतीश और अन्य कार्यकर्ताओ को एक सप्ताह में कार्यवाही का आश्वासन दिया था।अब एसडीएम का बदायूं ट्रांसफर होने के बाद हियुवा ने राहत की सांस ली है। अपने वक्तव्य में सतीश ने उक्त प्रकरण मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाने की बात भी उसी दिन कही थी। एक स्वर से सभी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद भी दिया है!
COMMENTS