रिपोर्ट - धर्मेन्द्र कान्त बहराइच उत्तर प्रदेश 8 अक्टूबर 2020 बहराइच - नेपाली पुलिस ने नेपाल से भारत तस्करी कर लाये जा रहे 7 बोर छुहारा ...
रिपोर्ट - धर्मेन्द्र कान्त
बहराइच उत्तर प्रदेश
8 अक्टूबर 2020
बहराइच - नेपाली पुलिस ने नेपाल से भारत तस्करी कर लाये जा रहे 7 बोर छुहारा 13 बोरे विदेशी मटर पकड़ कर दो तस्करो को गिरफ्तार किया है।इस सम्बंध में जानकारी देते हुए बाँके जिले के डीएस पी व पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एसपी कार्यालय नेपालगंज से गये हुए जवानों ने बाँके जिले की डुडुवा गाँव सभा के वार्ड नम्बर1 पिपरहवा में छापा मार कर 7 बोरे विदेशी छुहारा व 13 बोरी मटर बरामद किया ।इस सम्बंध में इसी गाँव के 30 वर्षिय सलीम नाऊ,23 वर्षिय मोहम्मद हुसैन व 23 वर्षिय अजमत अली को गिरफ्तार किया है।डीएस पी ने ये भी बताया कि नेपालगंज से यह सामान तस्करी कर भारतीय क्षेत्र में ले जाया था। माल सहित तीनो तस्करो को नेपालगंज कस्टम कार्यालय को सौप दिया गया।
COMMENTS