एमपी अशोकनगर मुंगावली से अलीम डायर की रिपोर्ट अशोकनगर मुंगावली। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ मुंगावली द्वारा सेवानिवृत्त कर्मच...
एमपी अशोकनगर मुंगावली से अलीम डायर की रिपोर्ट
अशोकनगर मुंगावली। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ मुंगावली द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारी सम्मान समारोह आज दिनांक 5 सितंबर रविवार को स्थानीय ऋषभदेव जैन धर्मशाला मैं आयोजित किया गया जिसमें मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजपूत द्वारा अध्यक्षता की गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री माननीय बृजेंद्र सिंह यादव रहे कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा प्रदेश मंत्री राजकुमार चंदेल भोपाल संभाग के संभाग अध्यक्ष विजय रैकवार भोपाल के जिला प्रमुख शिक्षा अधिकारी ऋषि शर्मा बीआरसीसी श्याम बिहारी शर्मा बी ई ओ नरेंद्र सिंह बेस आदि रहे कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के सेवानिवृत्त 47 लोगों का साल श्रीफल स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष संतोष शर्मा ने कर्मचारियों की अनेक समस्याओं को प्रांत अध्यक्ष और मंत्री महोदय के सामने रखें जिसमें शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य मैं संलग्न करण सेवा पुस्तिकाओं का सत्यापन ना होना सेवानिवृत्त लोगों के सभी देशों का सेवानिवृत्ति दिनांक पर भुगतान होना संगठन के पदाधिकारियों के ट्रांसफर सहित आदि समस्याओं को विस्तार से रखा सेवानिवृत्त शिक्षक पृथ्वी श्रीवास्तव जी ने अपने सेवाकाल में संगठन के माध्यम से गतिविधियों और आने वाली समस्याओं पर प्रकाश डाला उन्होंने राज्य कर्मचारी संघ द्वारा 10 वर्षों से सभी विभागों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान किए जाने को अनुकरणीय बताया और सभी कार्यकर्ता गणों को धन्यवाद ज्ञापित किया संघ के प्रांत अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जी ने संगठन की आगामी गतिविधियों प्रमोशन क्रमोन्नति रुका हुआ डीए सहित अनेक समस्याओं को मंत्री महोदय द्वारा सरकार तक पहुंचाने का आवाहन किया इस अवसर पर बोलते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी् मंत्री बृजेंद्र सिंह ने कर्मचारियों को शासन के दो पहिए बताया जिस प्रकार एक साइकिल 2 पहियों पर चलती है इसी प्रकार कर्मचारी और नेता शासन के दो पहिए हैं जब तक दोनों पहिए ठीक से काम नहीं करेंगे तब तक साइकिल सही से नहीं चलेगी इसी प्रकार कर्मचारी और राजनेता एक दूसरे के पूरक है उन्होंने नोडल अधिकारी के रूप में 4 निलंबित कर्मचारियों के निलंबन को गलत बताया और उन्हें शीघ्र बहाल करवाने का आश्वासन दिया उन्होंने कर्मचारियों की सभी समस्याओं और मांगों को शासन तक पहुंचाने का भी आश्वासन दिया इस अवसर पर मंत्री महोदय ने कहा कि मैं मुंगावली वालों के लिए मंत्री नहीं बल्कि उनके बीच का उनके परिवार का सदस्य हूं मुंगावली वाले मुझसे वही व्यवहार करते हैं जो पूर्व में करते रहे हैं किसी भी कर्मचारी या सामान्य जनता की परेशानी को तन मन धन से आजीवन समर्पित रहूंगा कोरोना काल में मैंने लोगों की परेशानियों को रात दिन जाग कर हल करवाने का प्रयास किया है आगे भी किसी भी समस्या में मैं उनके बीच हरदम उपस्थित रहूंगा अंत में कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन संगठन के तहसील उपाध्यक्ष प्रमोद चतुर्वेदी द्वारा किया गया मंच संचालन धर्मेंद्र जैन साहब द्वारा किया गया।
COMMENTS