मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दूरभाष पर वार्ता कर दुख प्रकट कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। न्यूज़ ऑफ इंडिया ( एजेंसी ) बाराबंकी| 27 अक्...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दूरभाष पर वार्ता कर दुख प्रकट कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
न्यूज़ ऑफ इंडिया ( एजेंसी )
बाराबंकी| 27 अक्टूबर 2022
समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह गोप के बड़े भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह का 26 अक्टूबर 2022 बुधवार को देहांत हो गया था जिससे समूचे जिले में शोक की लहर दौड़ गई थी।
आज 27 अक्टूबर 2022 गुरुवार को स्वर्गीय श्री अशोक कुमार सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने प्रदेश के तमाम सम्भ्रांत लोग उपस्थित हुए।
जिसमें आज सुबह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मा अखिलेश यादव भी बाराबंकी स्थित सिविल लाइन आवास पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की और स्व अशोक कुमार सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप से दूरभाष पर वार्ता कर दुख प्रकट किया और विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिसमे प्रदेश सरकार के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह,पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी,डा अश्वनी सिंह, नेता जी के ओएसडीअरविंद यादव, विधायक सुरेश यादव,पूर्व एमएलसी राजेश यादव राजू,डा जावेद,चेयरमैन रेहान कामिल, पूर्व सूचना आयुक्त विजय शर्मा, रिश्रेंदे कुमार सिंह, बीनू सिंह, एनबीटी संपादक मोहम्मद नदीम, धर्मेन्द्र सिंह, अनिल कुमार सिंह,कुशल अग्रवाल,राम सरन वर्मा,अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां पूर्व विधायक,शैलेंद्र यादव ललई विधायक,आदि सैकड़ों लोग एवं तमाम आईएएस आईपीएस अधिकारियों ने भी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
COMMENTS