महंगाई व बेरोजगारी से कराह रही जनता,भाजपा ने सभी के साथ धोखा किया है अब इस तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंके - अरविंद सिंह गोप

   न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी) हैदरगढ़ बाराबंकी। देश व प्रदेश की जनता कमरतोड़ महंगाई व बेरोजगारी से कराह रही है, किसान, नौजवानों महिलाएं व मजदूरो...

  



न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी)

हैदरगढ़ बाराबंकी।


देश व प्रदेश की जनता कमरतोड़ महंगाई व बेरोजगारी से कराह रही है, किसान, नौजवानों महिलाएं व मजदूरों के हकों को छीन कर वर्तमान भाजपा सरकार ने सभी के साथ धोखा किया है। ऐसे में अब एक मात्र विकल्प है कि आप सब इस तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंके।

 उक्त बातें इंडिया गठबंधन के हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद आयोजित सभा में प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री व सपा के राष्ट्रीय सचिव अरविंद सिंह गोप ने कहीं। 

 पूर्व कैविनेट मंत्री ने इस अवसर पर हैदरगढ़ क्षेत्र के सपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आवाहन कर कहा कि अब आप सब अपनी पूरी ताकत से तनुज पुनिया को जीतने का काम करें, क्योंकि आज देश में हर तरफ समस्याओं का अंबार लगा हुआ है तथा संविधान व लोकतंत्र संकट में आ गया है। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी तनुज पुनिया ने इस अवसर पर कहा कि आज देश में किसान नौजवान जहां-सामान्य जीवन जीने के लिए संघर्ष कर रहा है वही महिलाएं भी सुरक्षित नहीं है बेरोजगारी महंगाई के चलते लोगों का जीवन भारी संकट में पड़ गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य का बुरा हाल है ऐसी स्थिति में अब आप सब पूरी लगन व मेहनत से राहुल गांधी व अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत करने का काम करें और तभी इन तमाम समस्याओं व संकटों से निजात पाया जा सकता है।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व सांसद व वरिष्ठ सपा नेता रामसागर रावत ने कहा कि आज देश की जो हालात है वैसी उन्होंने अपने इस 50 साल के राजनीतिक इतिहास में कभी नहीं देखी देश एक कठिन दौर से गुजर रहा है। संविधान व लोकतंत्र संकट में है और इस संकट की घड़ी में आप सब की जिम्मेदारी और बढ़ जाती श्री रावत ने सभी कार्यकर्ताओं का जोरदार आवाहन करते हुए कहा ती है की इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी तनुज पुनिया को भारी मतों से जिताकर देश को इस संकट से निकलने में अपना भरपूर योगदान करें और ऐसा होने पर ही देश के किसान नौजवान महिलाएं तथा सभी वर्गों के लोगों को सभी क्षेत्रों में खुशहाली वापस लौट पाएगी। सपा के वरिष्ठ नेता एवं चेयरमैन प्रतिनिधि चौधरी अदनान ने कहा कि भाजपा सरकार ने सिर्फ देश व प्रदेश की जनता को झूठे सपने दिखाकर उनके हितों की अनदेखी की है। किसान व गरीब महंगाई की मार झेल रहा है नौजवान बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि जनता ने ठान लिया है कि अपने साथ हुए धोखा का बदला इस बार अवश्य लेंगी जनता बदलाव के मूड में है केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।  इस अवसर पर पूर्व विधायक राम मगन रावत, पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, कांग्रेस नेता परमिंदर सिंह, हैदरगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता सियाराम यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश शुक्ला, सरवर सिद्दीकी, पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश प्रताप सिंह, पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार सिंह,  सपा विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष परशुराम यादव, दुखरन यादव, प्रधान रमेश चौधरी, सपा नेता पप्पू सिद्दीकी, जावेद खान, मिराज अहमद, डिंपल सिंह, मेराज अहमद, मोहन लाल यादव, हरिराम यादव,  कांग्रेस नगर अध्यक्ष सूरज दीक्षित, एडवोकेट  दाताराम यादव,  पवन यादव, अंकुर यादव, सपा नगर अध्यक्ष साबिर पहाड़ी,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस व सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

COMMENTS

https://www.youtube.com/newsofindia

आओ पत्रकार न्यूज़ पढ़ें !

आओ  पत्रकार  न्यूज़  पढ़ें  !
Name

a,4,AJAB GAJAB,82,Andhra Pradesh,1,ASAM,2,BHOPAL,1,BIHAR,169,BLOG,19,chattisgagh,1,CHATTISGARH,13,DELHI,53,ENTERTAINMENT,15,Film,4,GUJRAT,3,HARIYANA,9,HEALTH,11,HIMANCHAL,5,himanchal pradesh,16,jammu & Kashmir,8,JAMMU-KASHMIR,9,JHARKHAND,28,kolkata,12,LIFESTYLE,10,MADHYA PRADESH,239,MAHARASHTRA,12,Maharastra,3,NATIONAL,35,PANJAB,4,POLITCAL NEWS,23,RAJASTHAN,33,SPORT,4,STATE,6,TAMILNADU,3,UTTAR PRADES,18,UTTAR PRADESH,7926,Uttara pradesh,3,uttarakhand,12,Uttarpradesh,3,utter pradesh,810,utterakhand,2,Uttra pradesh,2,uttrakhand,2,VIDEO,1,West bangal,10,WEST BENGAL,11,WORLD,17,अजब - गजब,1,अजब गजब,6,अजब- गजब,1,अजब-गजब,2,अंतरराष्ट्रीय,6,असम,1,उत्तर प्रदेश,15,उत्तर उत्तर,1,उत्तर दिया,7,उत्तर प्रदेश,6578,उत्तर प्रदेश के,1,उत्तरप्रदेश,1,उत्तराखंड,77,उत्तराखण्ड,1,कविता,10,कहानी,1,कार्य समीक्षा,2,कृषि,1,गुजरात,2,छत्तीसगढ़,7,जम्मू,1,जम्मू कश्मीर,1,झारखंड,15,दिल्ली,3,धर्म,7,नई दिल्ली,3,पंजाब,3,पर्यावरण,1,पश्चिम बंगाल,179,बिहार,367,बेदाग-धब्बे,1,मध्य प्रदेश,62,मध्यप्रदेश,143,महाराष्ट्र,1,मुद्दा,2,मुबंई,1,मुंबई,1,योग,11,राजस्थान,52,राष्ट्रीय,7,वेस्ट बंगाल,6,समाज,13,साहित्य,8,स्पेशल कवरेज,7,हरियाणा,4,हिमाचल प्रदेश,112,हिमांचल प्रदेश,1,
ltr
item
NEWS OF INDIA /न्यूज़ ऑफ़ इंडिया: महंगाई व बेरोजगारी से कराह रही जनता,भाजपा ने सभी के साथ धोखा किया है अब इस तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंके - अरविंद सिंह गोप
महंगाई व बेरोजगारी से कराह रही जनता,भाजपा ने सभी के साथ धोखा किया है अब इस तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंके - अरविंद सिंह गोप
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEh1ykgQ77OplWp41UuPQa2wZLk9ygmHAwkaCtiLQpuz1KYfAvc6M-8aNrO9hFINxyTVyy1l9_AtuA9jNOlvX-sBHqkpBuWlq_YdmBNfumEXG0ND3i9P63ej21XcUG_h48gVjbX4rPiSGAu0oXefmrRxYKE7AnvvjoWyAYEljao8wdv6WzAnDt2TS8rONq0/w640-h426/IMG-20240501-WA0180.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEh1ykgQ77OplWp41UuPQa2wZLk9ygmHAwkaCtiLQpuz1KYfAvc6M-8aNrO9hFINxyTVyy1l9_AtuA9jNOlvX-sBHqkpBuWlq_YdmBNfumEXG0ND3i9P63ej21XcUG_h48gVjbX4rPiSGAu0oXefmrRxYKE7AnvvjoWyAYEljao8wdv6WzAnDt2TS8rONq0/s72-w640-c-h426/IMG-20240501-WA0180.jpg
NEWS OF INDIA /न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
https://www.newsofindia.in/2024/05/blog-post.html
https://www.newsofindia.in/
https://www.newsofindia.in/
https://www.newsofindia.in/2024/05/blog-post.html
true
2730746475408703430
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy