रिपोर्टर सतीश मिश्रा सलोन रायबरेली हिंदू धर्म में सावन का महीना अत्यंत महत्वपूर्ण व पवित्र माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जो ...
रिपोर्टर सतीश मिश्रा
सलोन रायबरेली हिंदू धर्म में सावन का महीना अत्यंत महत्वपूर्ण व पवित्र माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति सावन महीना में भगवान शिव को पूजा अर्चना व जलाभिषेक करता है। उसकी मुरादे अवश्य पूरी होती है। 19 जुलाई यानी आज सावन महीने की शिवरात्रि है। इस सावन के महाशिवरात्रि के शुभ पर्व पर कुछ भक्तगण जैसे अनुज तिवारी, वीरेंद्र यादव, अरुण मोदनवाल, सतीश मोदनवाल, आदि ने गोकना घाट से गंगा जल भर कर मां कमासिन धाम दरसवा स्थित पंचमुखी शिवलिंग पर पूजा अर्चना व जलाभिषेक किया। और भोलेनाथ की आराधना करते हुए करते हुए कहा कि आम दिनों के मुकाबले सावन महीने के शिवरात्रि पर पूजा अर्चना व जल अर्पण करने से भगवान भोलेनाथ ज्यादा प्रसन्न होते है। भोलेनाथ की सच्चे मन से पूजा-पाठ जलाभिषेक आराधना करने पर मनोवांछित मुराद पूरी होती है।
COMMENTS