डा ० दिलीप कुमार झा पत्रकार झारखंड। दिनांक 23/4/2024 गोड्डा —ठाकुर गंगटी(गोड्डा)प्रखंड क्षेत्र के दिग्घी,भगैया, कजरैल,बेलवा,धनको...
डा ० दिलीप कुमार झा पत्रकार झारखंड।
दिनांक 23/4/2024
गोड्डा —ठाकुर गंगटी(गोड्डा)प्रखंड क्षेत्र के दिग्घी,भगैया, कजरैल,बेलवा,धनकोल, चांदा,मोरडीहा,बिहारी आदि गांव में निवर्तमान सांसद निशिकांत दुबे ने मंगलवार को कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से मिलकर बातचीत किया।इस दौरान उन्होंने कई कार्यकर्ताओं के साथ कहीं शरबत,तो कहीं चाय,तो कहीं समोसा, कहीं अल्पाहार आदि का आनंद उठाया।धनकोल गांव में कार्यकर्ता हरि नारायण महतो के निवास पर भोजन और भगैया में विष्णु राम की अगवाई में नाश्ता का भी लुत्फ उठाया सभी जगह पर ग्रामीणों का हाल-चाल लिया और ग्रामीणों की बातों को भी सुना।कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों द्वारा निवर्तमान सांसद निशिकांत दुबे का फूल माला,शॉल आदि से स्वागत भी किया गया। चांदा गांव में ग्रामीण मुन्नी रानी आदि महिलाओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे रसोई गैस,चूल्हा,प्रति व्यक्ति पांच किलोग्राम अनाज आदि की उपलब्धि बताया l।वहीं कई ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या बताया। किसानों ने भोड़ा बराज को वृहत तौर पर
विकसित करते हुए बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने का मांग किया।इसी प्रकार सभी जगह पर निवर्तमान सांसद सीधे तौर पर ग्रामीण,किसानों,मजदूरों से रूबरू हुए।जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा, वरिष्ठ नेता निरंजन कुमार सिन्हा,राजेश उपाध्याय,राजेश लाला,इंद्रदेव चौबे, हरिनारायण महतो,विष्णु राम,डॉ संजय,बलराम कुशवाहा,प्रिया सिंह,संतोष आनंद,जय किशोर महतो, विनय कुमार साह,गनोरी शाह, अजय कुमार साह, नंदकिशोर पोद्दार,सिंटू कुमार,पंकज शुक्ला, लक्ष्मीकांत झा,प्रेम शंकर शुक्ला,राजेश ठाकुर, राजेश शाह सहित दर्जनों कार्यकर्ता, ग्रामीण,किसान,मजदूर आदि थे।
COMMENTS