रिपोर्ट लवकुश सिंह बस्ती। कांग्रेस छोड़ बसपा में शामिल होने के बाद पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह को बढ़ी जिम्मेदारी सौपी गयी। बसपा...
रिपोर्ट लवकुश सिंह
बस्ती। कांग्रेस छोड़ बसपा में शामिल होने के बाद पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह को बढ़ी जिम्मेदारी सौपी गयी। बसपा ने उन्हें बस्ती,गोरखपुर,संतकबीरनगर व श्रावस्ती का प्रभारी बनाकर पूर्वांचल में कद मजबूत कर दिया है।
इनके साथ भाई बृजकिशोर सिंह डिंपल, पुत्र जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह शानू भी काग्रेस छोड़कर बसपा में शामिल हुए हैं।
बातचीत में पूर्व मंत्री ने बताया कि वर्ष 2022 में यूपी में बसपा सरकार बनाएगी। केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता ऊब गई है। पूर्व मंत्री ने कहा काग्रेस को यूपी की सियासत का अंदाजा ही नहीं है। कहा कि संगठन की मजबूती के साथ ही कार्यकर्ताओं को आम जन की आवाज बनने को कहा। आगामी चुनाव में बसपा सर्वाधिक सीट जीतेगी और एक बार फिर सरकार बनाएगी। बसपा में सभी वर्गो का पूरा सम्मान है। पार्टी सोशल इंजीनियरिंग के फार्मूले पर काम कर रही है । राहुल और प्रियंका गाधी को उनकी पार्टी के ही पुराने नेता गुमराह कर रहे हैं। काग्रेस ने मुझे भी धोखा दिया। पार्टी में काफी असहज महसूस कर रहा था।
COMMENTS