रिपोर्ट-स्वरूप श्रीवास्तव महराजगंज,उत्तर प्रदेश। सदर कोतवाली क्षेत्र के शिकारपुर चौराहे पर पुल से सोमवार को एक युवक देवरिया शाखा की बड़ी...
रिपोर्ट-स्वरूप श्रीवास्तव
महराजगंज,उत्तर प्रदेश।
सदर कोतवाली क्षेत्र के शिकारपुर चौराहे पर पुल से सोमवार को एक युवक देवरिया शाखा की बड़ी नहर में छलांग लगा दिया। देखते ही देखते वह नहर के पानी में लापता हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस तैराकों के माध्यम से युवक को ढूंढने का प्रयास कर रही है लेकिन युवक का पता नहीं चल पाया।
घटना सोमवार की है। एक अज्ञात युवक शिकारपुर चौराहे पर पहुंचा। पैदल नहर पुल पर पहुंचा। अचानक वह पुल के रेलिंग पर चढ गया। लोग जब तक कुछ समझ तब तक वह पुल से नहर में छलांग लगा दिया। देखते ही देखते वह नहर के पानी में लापता हो गया। सूचना पर कोतवाल अखिलेश कुमार सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पार पहुंचे। युवक को ढूंढने के लिए स्थानीय लोगों की मदद से सर्च अभियान शुरू कराया। लेकिन अभी तक युवक का पता नहीं चल पाया था। युवक कौन था और क्यो कूदा इसकी जानकारी नही हो सकी है। इस सम्बन्ध में एसपी रोहित सिंह सजवान का कहना है कि शिकारपुर चौराहे पर देवरिया शाखा कि नहर में एक युवक के कूदने की ख़बर मिलने के बाद उसे तलाश किया जा रहा है। पुलिस मौके पर है। जांच पड़ताल जारी है!
COMMENTS