न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी) दरियाबाद बाराबंकी। बाराबंकी के वन रेंज रामसनेहीघाट के वन दरोगा के साथ दबंग वन माफिया ने अभद्रता कर जान से मारने की ...
न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी)
दरियाबाद बाराबंकी।
बाराबंकी के वन रेंज रामसनेहीघाट के वन दरोगा के साथ दबंग वन माफिया ने अभद्रता कर जान से मारने की दी धमकी।
मामला दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के सेमरी का है जहां गुरुवार को वन रेंज रामसनेहीघाट में विगत छः माह से वन दरोगा के पद पर राम सिंह पुत्र राजकुमार सिंह तैनात हैं।और इनका कार्य क्षेत्र टिकैतनगर है।
वन दरोगा रामसिंह के मुताबिक गुरुवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान सूचना मिली कि
ग्राम सेमेरी में अवैध पेंड़ो का कटान किया जा रहा है तो तत्काल हमराही प्रवीण कुमार तिवारी( बीट प्रभारी) टिकैतनगर व दैनिक श्रमिक आदित्य कुमार को लेकर मौके पर पहुंचे तो वहां पर जामुन के बोटों से लदी एक ट्रैक्टर ट्राली मिली।और पूंछने पर उनके पास कटान से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले उसके बाद ट्रैक्टर ट्राली को अपने सहकर्मियों के साथ लेकर रेंज कार्यालय की तरफ आ रहे थे आरोप है कि तभी रास्ते में दबंग वन माफिया भूपेंद्र सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी ग्राम सेमौर थाना दरियाबाद अपने साथियों के साथ आकर रास्ता रोककर राजकीय कार्य में बाधा पहुंचाने की कोशिश की और वन दरोगा को भद्दी भद्दी गलियां देने लगा।
इस पर बीट प्रभारी प्रवीण कुमार तिवारी ने जब गाली देने से रोकने की कोशिश की तो वन माफिया भूपेंद्र ने उनका कलर पकड़ लिया और जान से मारने की धमकी देने लगा। वन दरोगा द्वारा स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर विपक्षियों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने की मांग की गई है।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वन दरोगा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


COMMENTS