*रिपोर्ट अमित अग्रवाल जिला विदिशा मध्यप्रदेश* गंजबासौदा। गुरुवार को नगर में संक्रमित मरीजों ने अब तक का सारा रिकॉर्ड तोड़ दिया...
*रिपोर्ट अमित अग्रवाल जिला विदिशा मध्यप्रदेश*
गंजबासौदा। गुरुवार को नगर में संक्रमित मरीजों ने अब तक का सारा रिकॉर्ड तोड़ दिया। एक दिन में ही 18 लोग संक्रमित मिले। वार्ड क्रमांक 7 मैं 60 वर्षीय पुरुष, वार्ड क्रमांक 8 में 38 वर्षीय पुरुष व 73 वर्षीय महिला, वार्ड क्रमांक 11 मैं एक परिवार के मां पिता और दोनों बच्चे संक्रमित मिले। इनमें 58 वर्षीय पुरुष 55 वर्षीय महिला 27 वर्षीय युवक 22 वर्षीय युवती, वार्ड क्रमांक 16 में 28 वर्षीय महिला वार्ड क्रमांक 17 में 63 वर्षीय, वार्ड 18 में 20 वर्षीय लड़की, वार्ड क्रमांक 19 में 52 वर्षीय महिला वार्ड क्रमांक 21 में 50 वर्षीय महिला व 36 वर्षीय पुरुष के अतिरिक्त ग्राम हथोड़ा मैं 63 वर्षीय व विदिशा निवास 44 वर्षीय पुरुष शामिल है। ड्रीम सिटी के तीन मरीज कुरवाई में भर्ती है इसलिए उनकी गिनती नगर में नहीं है।
पूरे विदिशा जिले मे आज गुरुवार को टोटल 48 पोजीटिव मरीजों की पुष्टि हुई।जिसमे 21 मरीज विदिशा नगर मे 8सिरोंज में 18बासौदा में एवं 1ग्यारस पुर मे पाये गये।
COMMENTS