रिपोर्ट-स्वरूप श्रीवास्तव गोरखपुर 13-09-2020 गोरखपुर में शनिवार को हीट इंडेक्स 45 डिग्री तक पहुंच गया। इससे लोग गर्मी से परेशान...
रिपोर्ट-स्वरूप श्रीवास्तव गोरखपुर 13-09-2020
गोरखपुर में शनिवार को हीट इंडेक्स 45 डिग्री तक पहुंच गया। इससे लोग गर्मी से परेशान रहे। ...
गोरखपुर,पिछले दो दिनों से बारिश थमने के साथ गर्मी ने फिर से अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री रहा। हीट इंडेक्स 45 डिग्री रहा। लोगों ने रात में भी गर्मी महसूस की। मौसम विभाग ने रविवार के लिए अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री व न्यूनतम 27.7 डिग्री रहने की उम्मीद जतायी है। शनिवार को लोग गर्मी से परेशान देखे गए। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने रविवार को जिले के उत्तर पूरब दिशा में हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है। पूरब से दक्षिण दिशा की तरफ हवाएं 5-15 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चलेंगी।
तापमान का अंतर
दिन तापमान (डिग्री में)
मंगलवार 32.9
बुधवार 32.2
गुरुवार 32.8
शुक्रवार 31.5
शनिवार 33.8
ऐसा रहेगा आगे का मौसम
शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री रहा। अधिकतम आर्द्रता 90 फीसद व न्यूनतम 69 फीसद रही। अधिकतम सरफेस वाइंड स्पीड 11 किलोमीटर प्रतिघंटे रही। अधिकतम हीट इंडेक्स 45 डिग्री रहा। रविवार को हवाएं 5-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। इस सप्ताह के शुरुआत में हल्की-फुल्की बारिश होने से लोगों को गर्मी से निजात मिली थी, लेकिन शुक्रवार से लोग उमस से परेशान हैं। सर्वाधिक कठिनाई रात में है। बीते वर्षों में रात का तापमान कम रहता था। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय का कहना है कि वायुमंडलीय परिवर्तन के चलते रात में भी तापमान अधिक रहा है। सौ वर्षों के औसत तापमान में एक डिग्री की वृद्धि हुई है!
COMMENTS