रिपोर्ट- सौरभ गुप्ता, कासगंज कासगंज: भारतीय जनता पार्टी नगर कासगंज द्वारा 16 सितंबर 2020 को पार्टी द्वारा प्रस्तावित सेवा सप्ताह...
रिपोर्ट- सौरभ गुप्ता, कासगंज
कासगंज: भारतीय जनता पार्टी नगर कासगंज द्वारा 16 सितंबर 2020 को पार्टी द्वारा प्रस्तावित सेवा सप्ताह के अंतर्गत स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया।
नगर कासगंज में भाजपा के वरिष्ठ नेता नवल कुलश्रेष्ठ, गौरी शंकर शर्मा एवं डॉ. ज्ञान प्रकाश गुप्ता की उपस्थिति में भाजपा जिला अध्यक्ष के पी सिंह, सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत एवं स्वच्छता अभियान कार्यक्रम जिला प्रभारी नीरज शर्मा के दिशा निर्देश में भाजपा नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से नगर के गांधी मूर्ति, प्रभु पार्क, बाराद्वारी प्याऊ पर स्वच्छता कार्यक्रम 'स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत' अभियान का आयोजन किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष के पी सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया पार्टी द्वारा 14 सितंबर से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह के रूप में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें एक कार्यक्रम आज का स्वच्छता अभियान कार्यक्रम संपन्न हुआ है। उन्होंने आगे के कार्यक्रमों के बारे में भी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।
स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में मुख्य रूप से भूमि विकास बैंक कासगंज के अध्यक्ष महेंद्र सिंह बघेल, डॉक्टर बी डी राणा, कासगंज नगर मंडल प्रभारी महेंद्र सिंह राणा, राजवीर सिंह भल्ला, सुरेश माहेश्वरी, शिवकुमार भारद्वाज, कौशल साहू, राकेश अग्रवाल, सभासद संजय पुंढीर, उत्तम चंद पाथरे, बबलू ठाकुर, श्यामू यादव, सुनील पांडे, संजय मूना, मनोज शर्मा, अमित गुप्ता, हरि सिंह बघेल, अरुण माहेश्वरी, गोविंद साहू, यतेंद्र गौतम मयंक अग्रवाल, आशीष तेजधारी, राजीव महेश्वरी, अमित माहेश्वरी, प्रखर बंसल, मनमोहन पल्तानी, अनुराग बिंदल, प्रेम नारायण राजपूत, दुर्गेश माहेश्वरी, प्रमोद साहू, राम प्रकाश जैन, मीडिया प्रभारी अभिषेक पुंडीर सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
COMMENTS