भीलवाड़ा, राजस्थान (भैरु सिंह राठौड़) !! राजस्थान प्रदेश राजीव गांधी बिग्रेड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सलीम भारती ने परवन पुलि...
भीलवाड़ा, राजस्थान (भैरु सिंह राठौड़)
!! राजस्थान प्रदेश राजीव गांधी बिग्रेड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सलीम भारती ने परवन पुलिया राजगढ़ के लिए काफी प्रयास करने के लिए विधायक का आभार जताया है! भारती ने कहा कि सांगोद विधायक भरत सिंह कुंदनपुर के प्रयास से सांगोद उपखंड के पलायथा सांगोद सड़क एमडीआर 88 पर बांरा कोटा जिले की सीमा पर स्थित परवन नदी पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण किया जाएगा इस कार्य पर 26 करोड़ 24 लाख रुपए खर्च होंगे भारती ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए इस संवाददाता भैरु सिंह राठौड़ को बताया कि इस पुल के निर्माण से लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी! सांगोद उपखंड में परवन नदी पर उच्च स्तरीय पुल की मांग लंबे समय से की जा रही थी! इसके लिए विधायक भरत सिंह लंबे समय से प्रयासरत थे, उनके द्वारा लगातार पुल निर्माण के लिए उच्च स्तर पर प्रयास किए जा रहे थे! उन्होंने बताया कि वर्तमान में दाईं मुख्य नहर के सहारे सर्विस रोड 3 मीटर की चौड़ाई में है एवं भारी वाहनों के आवागमन के योग्य नहीं होने से भारी वाहनों का यातायात बंद है! उन्होंने बताया कि इस उच्च स्तरीय पुल के निर्माण कार्य को अति शीघ्र प्रारंभ करवाने के लिए विस्तृत परियोजना बनाने सर्वे एवं कंसल्टेंसी के लिए राज्य सरकार ने 15 लाख रुपए की अतिरिक्त स्वीकृति जारी की है! इससे पुल निर्माण की स्वीकृति जारी होने पर निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कर दिया जाएगा! इस सूचना से सांगोद क्षेत्र के लोगों में हर्ष की लहर दौड़ गई है! इस अवसर पर बिग्रेड कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र वासियों ने विधायक का आभार जताया है!
COMMENTS