रिपोर्ट-स्वरूप श्रीवास्तव महराजगंज पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा डोमरा के खजुही टोला के निवासी एक युवक को रोहिन नदी में मगरमच्छ ख...
रिपोर्ट-स्वरूप श्रीवास्तव
महराजगंज पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा डोमरा के खजुही टोला के निवासी एक युवक को रोहिन नदी में मगरमच्छ खींच ले गया। वह गुरुवार को शौच के बाद नदी में हाथ धोने गया था। अचानक नदी से निकले मगरमच्छ ने युवक को पकड़ लिया। गहरे पानी में खींच ले गया। देर शाम तक युवक का पता नहीं चल पाया। नाव से पुलिस व गोताखोर ढूंढते रहे, पर देर शाम तक युवक का पता नहीं चला।
खजुही टोला निवासी राजेन्द्र गुरुवार को राेहिन नदी के किनारे शौच के लिए गया था। शौच के बाद राजेन्द्र नदी में हाथ धोने के लिए जैसे ही झुका वैसे ही पानी से बाहर निकलकर एक मगरमच्छ ने राजेन्द्र को झपट कर शिकार बनाया और नदी में खींच ले गया। देखते ही देखते वह गहरे पानी में जाकर लापता हो गया। यह नजारा देख आसपास के लोग नदी के किनारे पहुंच शोर मचाने लगे। ग्रामीणों के अलावा पुलिस व वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। नाव से सर्च आपरेशन चलाया गया। लेकिन देर शाम तक राजेन्द्र का पता नही चल पाया। इस घटना के बाद राजेन्द्र के परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी व बच्चे रोने-बिलखने लगे। इस सम्बंध में रेंजर पनियरा जगदम्बा पाठक से उनके मोबाइल पर सम्पर्क करने की कोशिश की लेकिन उनसे बात नही हो सकी!
COMMENTS