रिपोर्ट कमलेंद्र सिंह पौधरोपण अभियान के तहत भाजपा नेता अतुल सिंह ऊँचाहार विधानसभा के डलमऊ ब्लाक के बहेरिया, मधुकरपुर,खलीलपुर,भर...
रिपोर्ट कमलेंद्र सिंह
पौधरोपण अभियान के तहत भाजपा नेता अतुल सिंह ऊँचाहार विधानसभा के डलमऊ ब्लाक के बहेरिया, मधुकरपुर,खलीलपुर,भरसना,कोटिया चौराहा,सिंदुरामऊ,राधा बालमपुर,बिजलामऊ,सहमदा में पौधरोपण कर जन समस्याएं सुनी।इस अवसर पर श्री सिंह ने सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण किया।श्री सिंह ने कहा कि पौधरोपण करना हम सब का कर्तव्य है।हम लोग पौधे लगाकर अपने आने वाली पीढ़ियों को हरा-भरा वातावरण दे सकते हैं।श्री सिंह ने कहा कि पहली बार किसान सम्मान निधि देकर प्रधानमंत्री जी ने किसानों का मनोबल एवं सम्मान बढ़ाया है।कोरोना जैसी महामारी बीमारी से लड़ते हुए हम सबको एक स्वस्थ एवं स्वावलंबी भारत का निर्माण करना है।योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है।श्री सिंह ने कहा कि यदि कोई अधिकारी कर्मचारी सरकारी योजनाओं के नाम पर पैसा मांगता है तो इसकी तुरंत शिकायत करें।प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जरूरतमंदों को आवास मिल रहा है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से डलमऊ मंडल अध्यक्ष राम सुमेर लोधी,शैलेंद्र सिंह,युवा नेता महेंद्र पटेल,वीरेंद्र साहू,मेवालाल साहू,जितेंद्र पटेल,जितेंद्र जायसवाल, युवा नेता विजय मिश्रा,अभिषेक सिंह,कलराज मिश्रा,विजय तिवारी,सोनू पाल,भोला साहू,कपूर सिंह,अभिषेक सिंह,रामू मौर्या,आजाद सिंह,सुनील बाजपेई,मुकेश लोधी,मनोज सरोज,राधेश्याम यादव,राकेश प्रजापति,पवन गुप्ता,सुरेश आदि लोग उपस्थित थे
[9/12, 16:38] +91 87957 10556: महराजगंज रायबरेली।
क्षेत्र के पूरे तिलक मजरे बघैल निवासी समाजसेवी व कांग्रेसी नेता चांदिका सिंह (50) के निधन से क्षेत्र में शोक लहर दौड़ गई। कांग्रेसी नेता की तबियत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी। जिनका इलाज लखनऊ मेडिकल कालेज से चल रहा था। शुक्रवार को अचानक हालत गंभीर होने पर सुबह परिजन लखनऊ मेडिकल कालेज ले गये जहां दोपहर में उनका निधन हो गया। निधन की सूचना पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, बछरावां से पूर्व विधायक रामलाल अंकेला, कांग्रेस के जिला महासचिव व विधानसभा प्रभारी अजीत सिंह, अभय सिंह, प्रधान राजू, अतीक व अन्य क्षेत्रीय लोगों ने परिजनों को ढाढ़स बंधाने के साथ ही शोक संवेदना व्यक्त की।
COMMENTS