रिपोर्ट-स्वरूप श्रीवास्तव महराजगंज निचलौल- महराजगंज सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज सद...
रिपोर्ट-स्वरूप श्रीवास्तव महराजगंज
निचलौल- महराजगंज
सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज सदर के अन्तर्गत राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अध्य्क्ष राम नरेश वर्मा के आवाहन पर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया का पुतला जनपद महराजगंज के मुख्यालय चौराहे पर जलाया गया।
राष्ट्रीय किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार मानस ने कहा कि 5 जून 2020 को तीन अध्यादेश केंद्र सरकार द्वारा पारित किया गया जिसका नाम एक राष्ट्र एक कृषि बाजार प्रधान मंत्री महोदय ने दिया ये तीनो आध्यादेस किसानों के हित में नही बल्कि पूजीपतियों के हित में है सरकार द्वारा किसान विरोधी तीन आध्यादेस इस प्रकार है।
1 , किसान उपदेश और संरक्षण समझौते विमा और सेवाएं अध्यादेश।
2, किसान का उत्पादन ब्यापार और बणिज्य पदोन्नति और वित्तीय।
3, आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 में संसोधन।
अतः राष्ट्रीय किसान मोर्चा के पदाधिकारियो का मानना है कि हमारे देश के भोले भाले किसान भाइयों के साथ सरकार इस अध्यादेश को पास करके अन्याय कर रही है इस लिए विधान सभा के 13 गांवों में स्थानीय विधायक का पुतला जलाकर राज्य सरकार को संदेश दिया गया कि यह अध्यादेश हमारे किसान भाइयों को मंजूर नहीं है इससे किसान भाई पूंजीपतियों के गुलाम बना दिए जाएंगे!
COMMENTS