*रिपोर्ट:-दीपेन्द्र कुमार* लालगंज नगर में भीषण जाम को देखते हुए।एन एच 232 फतेहपुर रोड से रायबरेली रोड तक बनाया गया। जाम की समस...
*रिपोर्ट:-दीपेन्द्र कुमार*
लालगंज नगर में भीषण जाम को देखते हुए।एन एच 232 फतेहपुर रोड से रायबरेली रोड तक बनाया गया।
जाम की समस्या को निजात तो मिली लेकिन बहुत चंद दिनों के लिए।
वजह ये है कि एक तरफ सरकार गढ्ढा मुक्त सड़कों का दावा कर रही हैं।
वहीं नव निर्मित हाइवे का खम्भा अचानक ढह गया है।
आप को बता दें कि जब रेलकोच फैक्ट्री लालगंज में प्रधानमंत्री मोदी का आगमन हुआ तो उनके कर कमलों से लालगंज के इस नव निर्मित हाइवे का उद्घाटन हुआ था।
और अब रेलवे ब्रिज के पास खम्भा खिसकने से हाइवे धंस गया है।
जिससे आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है।
अब सवाल ये उठता है कि आखिर किस तरह इसका निर्माण हुआ कि महज एक वर्ष भी पूरा नहीं कर सका ये हाइवे।
वैसे ही पूरे हाइवे में बड़े बड़े गढ्ढे हैं।जिनकी वजह से आना जाना मुश्किल है,
और अब पूरी तरह बंद हो गया।क्योंकि अब तो धंस ही गया है।
आप को मालूम हो कि लालगंज नगर के गांधी चौराहे पर कुछ महीने पहले घण्टों जाम में लोगों को फंसना पड़ता था।
इस दिक्कत को मद्देनजर रखते हुए।
हाइवे बनाया गया तो नगर वासियों को खुशी हुई कि अब जाम से निजात पाई जा सकती है।
लेकिन ये खुशी फिर दिक्कत में बदल गयी।अब हाइवे में क्या हुआ,
कैसे हुआ ये तो विभागीय लोग जाने लेकिन लोगों को पुनः मुश्किल का सामना आने जाने में करना पड़ रहा है।
COMMENTS