न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी) बाराबंकी। 2 फरवरी 2023 जनपद की तहसील रामनगर के लोधेश्वर धाम महादेवा ऑडिटोरियम में बृहस्पतिवार को देवाधिदेव भगवान ...
न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी)
बाराबंकी। 2 फरवरी 2023
जनपद की तहसील रामनगर के लोधेश्वर धाम महादेवा ऑडिटोरियम में बृहस्पतिवार को देवाधिदेव भगवान लोधेश्वर महादेव जी की नगरी लोधेश्वर धाम महादेवा में आयोजित सात दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ जिला अधिकारी की उपस्थिति में खाद एवं रसद राज्यमंत्री सतीश शर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ के कार्यक्रम में जिला अधिकारी अविनाश कुमार के साथ एमएलसी अंगद सिंह पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी जिला अध्यक्ष शशांक कुशमेश ब्लॉक प्रमुख रामनगर संजय तिवारी पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह व अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह संयुक्त रूप से शामिल रहे जिलाधिकारी ने आयोजन स्थल के प्रवेश द्वार का फीता काटने से पूर्व पुलिस अधीक्षक उप जिलाधिकारी राज्यमंत्री व अन्य भाजपा पदाधिकारी सहित लोधेश्वर मंदिर के गर्भ गृह में पहुंचकर विधि विधान से जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया लोधेश्वर धाम महादेवा महोत्सव 2023 के सुंदर डिजिटल मंच का उद्घाटन राज्यमंत्री जिलाध्यक्ष जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक एमएलएससी जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से मंच पर दीप प्रज्वलित कर किया गया उप जिलाधिकारी तान्या पूर्व विधायक शरद अवस्थी एमएलसी अंगद सिंह जिला अध्यक्ष राज रानी रावत भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक कुशमेश
मंत्री सतीश शर्मा व अपर जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों गणमान्य व्यक्तियों जनप्रतिनिधियों उपस्थित जनसमूह से महोत्सव में बढ़-चढ़कर सहभाग करने की अपील की गई इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी द्वारा हुई भूल चूक के लिए क्षमा मांगते हुए सभी से महोत्सव में पधारने की अपील की गई रंगारंग कार्यक्रमों का आरंभ बहार सुगम संगीत प्रभार बाराबंकी संस्था के कलाकारों द्वारा मधुर गीत हर हर शंभू प्रस्तुत किया गया इसी क्रम में अन्य मधुर गीतों पर भी कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति की गई जिस पर उन्हें बार-बार तालियों का पुरस्कार मिलता रहा कार्यक्रम अगले क्रम में लेजर शो व इंडो वेस्टर्न फ्यूजन नामक कार्यक्रम राजधानी बैंड के कलाकारों द्वारा देर रात तक प्रस्तुत किया जाएगा महोत्सव में पहली बार बच्चों के मनोरंजन और खेल कूद के लिए उप जिलाधिकारी तान्या द्वारा सुंदर मिकी माउस झूलों की व्यवस्था की गई जिसमें खेलकूद कर बच्चे बार-बार आनंदित होते रहे कार्यक्रम का कुशल संचालन विद्वान आशीष पाठक द्वारा किया गया वहीं सुरक्षा व्यवस्था की कमान सतर्कता से पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ बीनू सिंह द्वारा संभाली गई।
COMMENTS