सौरभ गुप्ता, जनपद कासगंज दिनांक- 19 अप्रैल 2024 कासगंज/दरियावगंज। गुरुवार शाम को कासगंज जिले के दरियावगंज कस्बे ...
सौरभ गुप्ता, जनपद कासगंज
दिनांक- 19 अप्रैल 2024
कासगंज/दरियावगंज। गुरुवार शाम को कासगंज जिले के दरियावगंज कस्बे में उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मंडल युवा इकाई का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। इस दौरान पूर्व विधायक रज्जन पाल सिंह चौहान को व्यापार मंडल का प्रधान संरक्षक घोषित किया गया।
दिनांक 18 अप्रैल 2024 की शाम को कस्बा दरियावगंज में युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथि पूर्व विधायक रज्जन पाल सिंह चौहान ने कहा कि व्यापारी समाज ही देश का सच्चा हितेषी है और इस देश को चलाने में चलाने में व्यापारियों का सबसे बड़ा योगदान है, उन्होंने कहा कि भारत को विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था में बनाने में भी सबसे ज्यादा योगदान भारत के व्यापारियों का ही होगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के कासगंज जिला अध्यक्ष सुरेश वार्ष्णेय ने कहा अगर हम सभी व्यापारी इकट्ठे रहे तो कोई भी हमारे व्यापार की तरफ टेढ़ी निगाह से नहीं देख पाएगा और ना ही कोई अधिकारी हमें परेशान कर पायेगा। युवा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष डॉ. विकास गुप्ता ने कहा कि पहले व्यापारी अपने शटर बंद करके घर चले जाया करते थे अब सभी व्यापारी इकट्ठे होकर सर्वे, छापे का विरोध करते हैं, उन्होंने कहा पहले अधिकारी बिना बताए दुकानों में सीधे घुस जाते थे अब अधिकारियों को गलत कार्य करने से पूर्व सोचना पड़ता है। शपथ ग्रहण समारोह में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
शपथ ग्रहण समारोह मे दरियावगंज व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता राजू ने सभी आगुंतक अतिथियों का माल्यार्पण और शाल उड़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन युवा व्यापार मंडल के महामंत्री कुश गुप्ता ने किया। शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत देवी जागरण का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से युवा नगर अध्यक्ष कृष्णकांत गुप्ता, नगर चेयरमैन बंसी गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष संजय साहू, कोषाध्यक्ष अंशुल गुप्ता, महामंत्री अनमोल गुप्ता, नगर प्रभारी प्रशांत गुप्ता, राहुल शर्मा, राजू वर्मा, मनोज शाक्य, रजत वर्मा, सतीश राठौर, अमित गुप्ता, राजीव कुमार शाक्य, दिनेश शाक्य, दीपक गुप्ता, सचिन गुप्ता, सुनील श्रीवास्तव, विकासदीप गुप्ता, अजीत वर्मा, नीरज गुप्ता, राहुल गुप्ता एडवोकेट आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
COMMENTS