न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी) हैदरगढ़ बाराबंकी। पिछले दस वर्षों में अपने भारत भारत देश का विश्व में दबदबा बढ़ा है। आपकी वोट की ताकत का ही नतीजा है...
न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी)
हैदरगढ़ बाराबंकी।
पिछले दस वर्षों में अपने भारत भारत देश का विश्व में दबदबा बढ़ा है। आपकी वोट की ताकत का ही नतीजा है की देश से नक्सलवाद व आतंकवाद का सफाया हुआ है और जम्मू - कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद वहाँ पर बहुत बड़ा बदलाव हुआ है। मोदी जी का तीसरा कार्यकाल भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के साथ विकसित भारत की गारंटी देगा। उक्त बातें आज भाजपा नेता एवं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव सिंह ने सुबेहा क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क के दौरान व्यक्त कीं।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव सिंह ने भाजपा मंडल अध्यक्ष सुबेहा रामसागर मौर्य के साथ मंडल सुबेहा के थलवारा, जयचंदापुर, गढ़ी, गोसियामऊ, चौधरी का पुरवा, लदई का पुरवा सहित दर्जनों गांव में जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी राजरानी रावत को जिले से भारी बहुमत से जीतकर भेजने की अपील की। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री सिंह ने कहा कि मोदी जी ने विगत 10 वर्षों में अनेकों को कड़े और ऐतिहासिक फैसले लिए हैं जिसका असर जमीन पर दिखा है और भारत तेजी के साथ विश्व गुरु बनने की ओर कदम बढ़ा रहा हैं। मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा देश के अन्नदाता किसानों को पहली बार किसान सम्मानित का लाभ मिल रहा है जो बहुत बड़ी उपलब्धि है यही नहीं गरीबों को मुक्त राशन के साथ वर्ष में 5 लाख का इलाज आयुष्मान कार्ड योजना के तहत इस सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष रामसागर मौर्य ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पूरी तरह से गरीबों किसानों नौजवानों एवं महिलाओं के विकास को लेकर समर्पित होकर काम किया है। अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य एवं दिव्या मंदिर बन जाने से उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयां मिली हैं काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के साथ देश के धार्मिक स्थलों धरोहरों को संजोवा व संवारा गया हैं। प्रदेश में योगी सरकार गुंडा माफियाओं को मिट्टी में मिलाने का काम किया हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने भाजपा प्रत्याशी श्रीमती राजरानी रावत को प्रचंड बहुमत से जीता कर मोदी जी के हाथों को मजबूत करने की अपील की। इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा मंडल महामंत्री रंजीत सिंह महंत, जिला महामंत्री किसान मोर्चा मोनू सिंह, मंडल अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा धर्मेंद्र चौरसिया, शक्ति केंद्र संयोजक संतोष सिंह, प्रधान अवधेश यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
COMMENTS