डा ० दिलीप कुमार झा पत्रकार गोड्डा झारखंड। दिनांक 25/4/2024 गोड्डा जिला के सुंदरपहाड़ी के एक सुदूर गाँव की महिला जो भटक कर हरियाण...
डा ० दिलीप कुमार झा पत्रकार गोड्डा झारखंड।
दिनांक 25/4/2024
गोड्डा जिला के सुंदरपहाड़ी के एक सुदूर गाँव की महिला जो भटक कर हरियाणा चली गयी थी, उसे वन स्टॉप सेंटर गोड्डा एवं हरियाणा प्रशासन द्वारा परिजनों की खोज कर, घर पहुँचा कर परिजनों को सौंपा। घर पहुँच कर महिला अपने पति, सास, बच्चे और ग्रामीणों से मिली और भाव-विभोर हो गयी।
इस मौके पर वन स्टॉप सेंटर गोड्डा की केंद्र प्रशासक रंजीता देवी, परामर्शदाता विकास चंद्र, सुंदरपहाड़ी थाना के सब इंस्पेक्टर सायबा मुर्मू एवं पुलिस टीम, पंचायत सचिव विष्णुकांत पंजियारा, सेविका- सलोमी मुर्मू, ग्राम प्रधान एवं महिला होमगार्ड कल्पना रानी एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित हुए।
COMMENTS