लखनऊ, 31 मई 2025: नार्दन रेलवे इम्प्लाइज यूनियन (NREU) का पांचवां त्रिवार्षिक अधिवेशन आज लखनऊ के मवैया स्थित बारात घर में आयोजित...
लखनऊ, 31 मई 2025:
नार्दन रेलवे इम्प्लाइज यूनियन (NREU) का पांचवां त्रिवार्षिक अधिवेशन आज लखनऊ के मवैया स्थित बारात घर में आयोजित किया गया। अधिवेशन में संगठन की नई ज़ोनल कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसे सभा में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से ध्वनिमति द्वारा अनुमोदित किया।
नई कार्यकारिणी में कॉम. राजेन्द्र प्रसाद पाल को ज़ोनल अध्यक्ष, कॉम. सुभाष चन्द्र यादव को कार्यकारी अध्यक्ष, कॉम. प्रमोद कुमार को उपाध्यक्ष, कॉम. नर सिंह कुमार को ज़ोनल महासचिव, कॉम. तुलसी राम यादव को सहायक महासचिव, कॉम. सचिन सिन्हा को ज़ोनल वित्त सचिव तथा डॉ. राम जी पाल उर्फ़ डॉ. कमल उसरी को ज़ोनल संगठन सचिव नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कॉम. विनोद कुमार यादव, लक्ष्मी कुमार, आशुतोष चौरसिया, पवन कुमार, अमित केशरी, श्रवण कुमार और प्रिंस सिंह को भी सर्वसम्मति से चुना गया।अधिवेशन के मुख्य अतिथि इंडियन रेलवे इम्प्लाइज फेडरेशन (IREF) के राष्ट्रीय महामंत्री कॉम. मनोज पांडेय ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा,
“रेलवे का भौतिक विस्तार हो रहा है, लेकिन स्थाई कर्मचारियों की संख्या लगातार घटाई जा रही है। नई भर्तियां बंद हैं, खासकर लोको पायलटों और अन्य ज़रूरी स्टाफ की। यह चिंता का विषय है। सरकार बहादुर सैनिकों के बलिदान का राजनीतिकरण कर रही है और ‘घर-घर सिंदूर’ जैसे नारों से जनता को भ्रमित कर रही है, जबकि देश का सिंदूर ओपीएस (पुरानी पेंशन योजना) मांग रहा है।”
NREU के संस्थापक एवं निर्वाचित ज़ोनल महासचिव कॉम. नर सिंह कुमार ने कहा,
“दो दशक पहले जब यूनियन और फिर IREF फेडरेशन की स्थापना की गई, तब हालात बहुत कठिन थे। सरकार और प्रशासन के दमन के बावजूद हमने संगठन को मज़बूती दी। 13 ज़ोन में मान्यता चुनाव लड़े और कई में सफलता भी मिली।”
डॉ. कमल उसरी, राष्ट्रीय प्रचार सचिव – नेशनल मूवमेंट टू सेव रेलवे, ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा,भारतीय रेलवे देश की जीवनरेखा है। इसे निजीकरण से बचाने की ज़िम्मेदारी जनता और कर्मचारियों दोनों की है। इस संघर्ष को आम लोगों के सहयोग से ही जीता जा सकता है।”
अधिवेशन में एनई रेलवे मेंस कांग्रेस लखनऊ मंडल मंत्री राकेश वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, एआईआरटीयू ज़ोनल अध्यक्ष अजय कुमार सरोज, अटेवा उत्तर प्रदेश महामंत्री नीरज पति त्रिपाठी, मुरादाबाद के अध्यक्ष सुभाष यादव, मंत्री विनोद यादव, शिवेन्द्र प्रताप सिंह, ओमपाल सिंह यादव, फ्रंट अगेंस्ट एनपीएस इन रेलवे के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अखिलेश यादव, मंडल मंत्री तुलसीराम यादव, पवन यादव, श्रीकांत यादव, सचिन सिन्हा, विपिन यादव सहित उत्तर रेलवे के विभिन्न मंडलों से भारी संख्या में रेलवे कर्मचारी मौजूद रहे।
लखनऊ मंडल कार्यकारिणी का भी पुनर्गठन
अधिवेशन के दौरान NREU की लखनऊ मंडल कार्यकारिणी का भी पुनर्गठन किया गया। जिसमें रामफूल मीणा को मंडल अध्यक्ष, कॉम. आशुतोष सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष, कॉम. तुलसी राम यादव को मंडल सचिव, कॉम. पवन कुमार यादव को वित्त सचिव तथा कॉम. सुमन सौरभ को संगठन सचिव चुना गया।इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर कॉम. रंजीत कुमार, कॉम. श्रीकांत यादव, कॉम. वीरेंद्र सिंह मीणा, कॉम. टून टून कुमार; सहायक महासचिव के रूप में कॉम. अखिलेश कुमार यादव, कॉम. सुरेश पाल, रमेश कुमार, कॉम. प्रदीप कुमार पांडेय को मनोनीत किया गया। साथ ही कार्यकारिणी सदस्यों में कॉम. राघवेंद्र कुमार, बी.पी. मौर्य, सुनील कुमार, अतुल अंजान, अजय पासवान, आर.के. शर्मा, काशीलाल, शिव कुमार, सचिन पाल, उदित मीणा और अन्य कई सदस्य शामिल किए गए।
COMMENTS