डॉ o दिलीप कुमार झा पत्रकार न्यूज गोड्डा झारखंड दिनांक 24/11/2025 गोड्डा । अंग क्षेत्र के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद...
डॉ o दिलीप कुमार झा पत्रकार न्यूज गोड्डा झारखंड
दिनांक 24/11/2025
गोड्डा । अंग क्षेत्र के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद एवं समाज सुधारक पण्डित रणजीत झा के जन्मशती दिवस पर मंगलवार शाम उनके पुत्र के आवास "मदन निवास" पर एक कार्यक्रम "नमन हे नरोत्तम" का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव, अतिविशिष्ट अतिथि सह जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो, विशिष्ट अतिथि के तौर पर सेवानिवृत क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक अच्युतानंद ठाकुर, अंतर्राष्ट्रीय हिंदी परिषद के अध्यक्ष डॉ. अचल भारती एवं स्व. झा की धर्मपत्नी साया झा ने दीप प्रज्वलित कर किया। फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं स्व. झा के तृतीय पुत्र सर्वजीत झा "अंतेवासी" की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध गीतकार एवं कवि डॉ. ब्रह्मदेव कुमार ने किया। तीन चरणों में आयोजित कार्यक्रम के प्रथम चरण में पुत्र श्री अंतेवासी द्वारा संकलित एवं संपादित पुस्तक "पण्डित रणजीत झा: डायरी के पन्नों से" का विमोचन एवं लोकार्पण हुआ जबकि दूसरे चरण में आयोजित काव्य - गोष्ठी में डॉ. अचल भारती, शिव कुमार भगत, सुरजीत झा, अनंत नारायण दुबे, मनीष कुमार सिंह, विनीता प्रियदर्शिनी, ऋतंभरा मीठी, विपुल कुमार दुबे, शिव शंकर शिव उर्फ सोनू झा एवं डॉ. स्मिता शिप्रा ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति के माध्यम से स्व. झा को काव्यांजलि दी। कार्यक्रम के तीसरे चरण आयोजित सम्मान समारोह में समस्त प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्व. झा की पुत्री विमल नंदिनी ठाकुर, चतुर्थ पुत्र एवं पूर्व मुखिया विश्वजीत झा, पुत्रवधु सह पूर्व मुखिया सविता झा, पुत्रवधु ज्योति झा, भतीजा अलख नंदन झा, पौत्र दुर्ग विजय झा एवं विक्रम विजय झा,नाती अमित ठाकुर, प्रपौत्री आर्या वत्स एवं नुपुर नंदिनी सहित स्वजनों में अभय पलिवार, मनोज कुमार पप्पु, अमित राय, डॉ. नीरज, संजीव कुमार झा, विनय कुमार ठाकुर, अमरेंद्र सिंह बिट्टू, आकाश कुमार , मो. इस्लाम, सुभाष चंद्र दास, दया शंकर, राहुल कुमार, रौशन कुमार साह, ब्रजेश कुमार मंडल, समाजसेविका पूनम रंजन, रिम्मी कुमारी, स्नेही झा, शक्ति झा, सौम्या झा एवं सिकंदर हांसदा ने स्व . झा के कट आउट पर पुष्पांजलि अर्पित की। धन्यवाद ज्ञापन स्व. झा की पुत्रवधु डॉ. नूतन झा ने किया।
COMMENTS