न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी) दरियाबाद बाराबंकी बाराबंकी की दरियाबाद कोतवाली पुलिस टीम ने सोमवार को झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों से मिलकर...
न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी)
दरियाबाद बाराबंकी
बाराबंकी की दरियाबाद कोतवाली पुलिस टीम ने सोमवार को झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों से मिलकर उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही जो बच्चे ट्रेन और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगते है उनके परिजनों से मिलकर उन्हें विद्यालय जाने के लिए प्रेरित किया गया।
बता दें कि बाराबंकी पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में मिशन शक्ति के तहत पुलिस टीम महिलाओं को जागरूक और साइबर अपराध के प्रति लोगों को जागरूक कर रही है।
में दरियाबाद कोतवाली में तैनात एसआई मनीष पाण्डेय और महिला आरक्षी सोनी शुक्ला ने कोतवाली पुलिस टीम के साथ झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चे जो ट्रेन पर भीख मांगने जाते है। उनसे मुलाकात कर पढ़ाई लिखाई को लेकर जागरूक किया। एसआई मनीष पांडे ने कहा कि अपने बच्चों के भविष्य के लिए किसी भी विद्यालय में उनका एडमिशन करवाये जिससे उनकी पढ़ाई हो सके। जो बच्चे ट्रेन पर भीख मांगने के लिए जाते हैं उन्हें पढ़ाई के लिए स्कूल भेजें। जिससे बच्चों को अच्छी परवरिश मिल सके।

COMMENTS