सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए गए निर्देश न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी) बाराबंकी: 16 मई 2026 बार...
सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए गए निर्देश
न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी)
बाराबंकी: 16 मई 2026
बाराबंकी जिले में जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से आज शनिवार को तहसील हैदरगढ़ में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में किया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय, उपजिलाधिकारी हैदरगढ़ राजेश विश्वकर्मा सहित समस्त जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जिन प्रकरणों में तत्काल राहत संभव थी, उनका मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित कराया, जिससे लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत सड़क खुदाई, पेयजल आपूर्ति, पाइपलाइन क्षति एवं जलापूर्ति बाधित होने से संबंधित प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सभी मामलों में टीम गठन कर गहन जांच कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा आमजन को अनावश्यक असुविधा न होने पाए।
जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि भूमि विवाद से जुड़े प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम भेज कर मौके पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराया जाय। सभी टीमें आज ही स्थलीय निरीक्षण कर प्रकरणों का निस्तारण करें तथा सायं तक विस्तृत आख्या प्रस्तुत करें।
इस दौरान जिलाधिकारी ने जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रकरणों में पात्र लाभार्थियों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पहुंचना चाहिए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
इसी क्रम में जनपद की समस्त तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अंतर्गत विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 562 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 49 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
तहसील नवाबगंज में जॉइंट मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 148 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 15 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सिरौलीगौसपुर में 23 प्रार्थना पत्रों में से 09 का, तहसील रामसनेहीघाट में 66 में से 07 का, तहसील रामनगर में 54 में से 04 का, तहसील फतेहपुर में 35 में से 03का तथा तहसील हैदरगढ़ में 236 में से 11 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण सुनिश्चित किया गया।


COMMENTS