*रिपोर्टर दीपेंद्र कुमार* सरेनी(रायबरेली)-राष्ट्रवादी पार्टी आॅफ इंडिया द्वारा धर्मेन्द्र कुमार दीक्षित को प्रदेश सचिव नियुक्त ...
सरेनी(रायबरेली)-राष्ट्रवादी पार्टी आॅफ इंडिया द्वारा धर्मेन्द्र कुमार दीक्षित को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।धर्मेन्द्र कुमार दीक्षित सरेनी क्षेत्र के अन्तर्गत स्थित उमरापुर गांव के मूल निवासी हैं।राष्ट्रवादी पार्टी आॅफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी द्वारा धर्मेन्द्र कुमार दीक्षित को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया।राष्ट्रवादी पार्टी आॅफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश मिश्र संगठन को लेकर सदैव संजीदा नजर आते हैं और उनके चलते संगठन में कोई भी ऐसा चेहरा नजर नहीं आता है ।
जो कि उनके संगठन की छवि को धूमिल करता हो।धर्मेन्द्र कुमार दीक्षित के प्रदेश सचिव बनने पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की।राष्ट्रवादी पार्टी आॅफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने नियुक्ति पत्र संप्रेषित कर कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके मनोनयन से संगठन को बल मिलेगा तथा आप प्रदेश सचिव के पद पर रहते हुए राष्ट्रवादी पार्टी आॅफ इंडिया संगठन के हांथों को मजबूत करेंगे व आप समाज देश तथा धर्म हित के लिए कार्य करते रहेंगे।साथ ही साथ यह भी कहा कि आपसे आशा है।
कि आप तन मन धन से समाज व राष्ट्र संगठन की सेवा करते रहेंगे।प्रदेश सचिव नियुक्त किए जाने पर धर्मेन्द्र कुमार दीक्षित ने कहा कि वह अपने पद का निर्वहन सदैव पूरी ईमानदारी के साथ करेंगे तथा कभी भी मेरे द्वारा ऐसा कोई कार्य नहीं किया जाएगा जिससे संगठन की साख को बट्टा लगे।प्रदेश सचिव नियुक्त किये जाने पर जनपदवासियों व ईष्ट मित्रों ने बधाई देते हुए अवधेश कुमार तिवारी के उज्जवल भविष्य की कामना की व इस दौरान धर्मेन्द्र कुमार दीक्षित ने संगठन के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया
COMMENTS