*रिपोर्ट- सौरभ गुप्ता, कासगंज* कासगंज: अखिल भारतीय उधोग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों ने भाजपा के वरिष्ठ नेत...
*रिपोर्ट- सौरभ गुप्ता, कासगंज*
कासगंज: अखिल भारतीय उधोग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से वार्ता कर बाजार खुलवाने की अपील की है।
अखिल भारतीय उधोग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता सर्राफ ने बताया कि जनपद के बाजार अभी भी पुरानी पद्धति के अनुसार पट्टी बाइज खोले जा रहे हैं, जबकि प्रदेश सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार सप्ताह में पांच दिन बाजार खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि त्योहारों का समय आ जाने के कारण शासन की मंशा के अनुरूप पांच दिन बाजार खोलने की अनुमति प्रदान की जाए।
इसी क्रम मे अखिल भारतीय उधोग व्यापार मंडल ने भाजपा के सांसद राजवीर सिंह राजू भईया, ब्रज प्रदेश अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, भाजपा जिला अध्यक्ष के पी सिंह, विधायक देवेन्द्र सिंह राजपूत, वरिष्ठ भाजपा नेता डाक्टर ज्ञान प्रकाश गुप्ता, गौरी शंकर शर्मा, जिला महामंत्री राजवीर सिंह, नीरज शर्मा, शहर अध्यक्ष शरद गुप्ता से विस्तृत रूप से वार्ता करते हुये कहा गया कि वह लोग स्थानीय अधिकारी गणों से वार्ता कर बाजार खुलबाने की दिशा में ठोस प्रयास करें।
बाजार खुलबाने की मांग करने वालों में दीपक गुप्ता सर्राफ, योगेश चंद्र गौड़, अनुरूद पल्तानी, विपुल गर्ग, अजय डांगरा, अमित अग्रवाल, गौरव गोयल, गोपाल माहेश्वरी, विवेक वर्मा, आशीष केला, आलोक अग्रवाल, राकेश गुप्ता एडवोकेट, विशन विंदल, विपिन वार्ष्णेय, गौरव अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल सहित अन्य व्यापारी शामिल हैं।
COMMENTS