रिपोर्ट- सौरभ गुप्ता कासगंज: भाजपा कासगंज नगर मंडल की एक आवश्यक बैठक रानी लक्ष्मीबाई कम्युनिटी हॉल पर आहूत की गई। बैठक में नगर अध्यक्ष शरद ग...
रिपोर्ट- सौरभ गुप्ता
कासगंज: भाजपा कासगंज नगर मंडल की एक आवश्यक बैठक रानी लक्ष्मीबाई कम्युनिटी हॉल पर आहूत की गई। बैठक में नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों सहित बूथ सत्यापन की प्रकिया को पूर्ण करवाया। इसके साथ ही आईटी सेल कासगंज के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता ने कहा कि हमारे नवनियुक्त आईटी योद्धाओं के सहयोग से भाजपा कासगंज सोशल प्रसार प्रचार की दृष्टि से मजबूत होगी। नगर महामन्त्री मनोज शर्मा, यतेंद्र गौतम एवं मीडिया प्रभारी अभिषेक पुंढीर ने नवनियुक्त आईटी योद्धाओं रुद्र प्रताप, सचिन नागर, अंकित ग़ौर, अनुभव शर्मा, यश अग्रवाल, अमन सक्सेना, कृष्णकांत के पटका पहनाकर स्वागत किया।
बैठक में महामंत्री अमित गुप्ता, मनोज शर्मा, उपाध्यक्ष श्यामू यादव, शांतनु चौधरी, संजय मूना, सुनील पांडे, मनीषा गुप्ता, मयंक अग्रवाल, हरि सिंह बघेल, यतेंद्र गौतम, विजयलक्ष्मी, दिनेश भास्कर, अभिषेक पुंढीर आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।
COMMENTS