रिपोर्ट- सौरभ गुप्ता कासगंज,उत्तर प्रदेश। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कासगंज की अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश ज्योत्सना शर्मा के निर्देशन में का...
रिपोर्ट- सौरभ गुप्ता
कासगंज,उत्तर प्रदेश।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कासगंज की अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश ज्योत्सना शर्मा के निर्देशन में कासगंज के ग्राम मामों में एनसीडब्ल्यू के सहयोग से महिलाओं के लिए कानूनी जागरूकता कार्यक्रम विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राधिकरण की सचिव चेतना सिंह द्वारा महिला संरक्षण अधिनियम पर बने कानून के साथ-साथ दहेज, पारिवारिक विवाद, तलाक, घरेलू हिंसा से बचाव, लिंग जांच, भ्रूण हत्या के रोकथाम पर जानकारी प्रदान की तथा यह भी बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण किशोरियों एवं महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और उनके अधिकारों की लड़ाई को सरल एवं सुगम बना रहा है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ओमप्रकाश सिंह द्वारा उपस्थित महिलाओं को सरकार द्वारा महिला उत्थान हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई तथा बेटी पढ़ाओ- बेटी बचाओ अभियान पर बल दिया गया। अधिवक्ता अर्चना शर्मा द्वारा महिला संरक्षण अधिनियम पर बने हुए कानून के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। अधिवक्ता रितु शर्मा द्वारा उपस्थित महिलाओं को उनके अधिकारों तथा बेटियों को पढ़ाने पर बल दिया गया।
वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक प्रियंका यादव द्वारा उपस्थित महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से महिलाओं के सम्बंध में होने बाली समस्याओं के समाधान के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता सत्येन्द्र पाल सिंह बैस द्वारा किया गया साथ ही उपस्थित जनमानस को महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं क़ानूनों के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन कार्यालय सहायक अभिषेक कुमार, ग्राम प्रधान मामों एव अध्यापकगण उपस्थित रहे।
COMMENTS